Infertility की समस्या से हैं परेशान? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, दिखेगा चमत्कार!

Infertility Causes: इंफर्टिलिटी की समस्या आए दिन बढ़ रही है। कपल्स को नेचुरली कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपने बेडरूम में करें ये बदलाव, जल्द दिखेगा रिजल्ट।

infertility causes

infertility causes

विज्ञापन

Infertility Causes: हर कपल पेरेंट बनने के लिए नेचुरल तरीका अपनाना चाहता है, लेकिन इंफर्टिलिटी की समस्या ने बेबी कंसीव करना काफी मुश्किल कर दिया है। कई कपल्स को तो बेबी प्लान करने के लिए डॉक्टर और मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। नेचुरली कंसीव करने के लिए पुरुष और महिला दोनों की सेहत अच्छी रहना तो जरूरी है। इसके साथ-साथ आसपास का माहौल भी बेहतर होना चाहिए। अगर आप भी पेरेंट्स बनना चाहते हैं, तो अपने बेडरूम में ये पांच बदलाव कर सकते हैं।

इन पांच बेडरूम टिप्स से दूर करें फर्टिलिटी की समस्या

बेड के नीचे की ड्रॉवर

कुछ लोग अपने बेड के नीचे खाली जगहों पर ड्रॉवर, बक्से आदि को रख देते हैं। ये चीजें शरीर से ऊर्जा सोखने का काम करती हैं। इसलिए इन चीजों को तुरंत वहां से हटा दें।

विज्ञापन

रूम का कलर

गर्भधारण करने के लिए कमरे में पॉजिटिविटी और शांति होना जरूरी है। इसके लिए रूम की लाइटों पर ध्यान दें, कमरे में ज्यादा डार्क और गहरे रंगों का इस्तेमाल न करें। यहां हल्के रंग जैसे पीला, आसमानी और हल्का हरा रंग करवाना चाहिए। रूम के अंदर नेचुरल लाइट जैसे सूरज की रोशनी आने का बंदोबस्त भी करें।

infertility prevention tips

infertility prevention tips

विज्ञापन

पौधे रखें

पौधे प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। बेडरूम में इनको जगह देने से वातावरण अच्छा रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनेगी। इसलिए रूम में कुछ पौधे भी जरूर रखें। अगर बेडरूम में कोई कांटेदार पौधा रखा हुआ है, तो उसे वहां से हटा दें। आप रूम में लकी बैंबू और पीस लिली का पौधा रख सकते हैं।

बेडरूम में योग करें

योगा ऐसी चीज है जो सेहत, शरीर और दिमाग सबको लाभ पहुंचाती है। अगर कपल बेडरूम में योग करेंगे तो रूम की ऊर्जा बढ़ेगी, साथ ही मन में शांति रहेगी जिससे प्रेग्नेंसी में फायदा होगा। गर्भवती होने के लिए महिलाएं भुजंगासन और पश्चिमोत्तानासन कर सकती हैं। इससे कंसीव करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

बेडरूम में म्यूजिक सुनें

कपल अपने कमरे में म्यूजिक सिस्टम लगवा सकते हैं। यहां आप कानों को सुकून पहुंचाने वाले गाने सुन सकते हैं। संगीत से माहौल खुशहाल और सकारात्मक बनता है। बेडरूम में गाने सुनने से तनाव और एंग्जायटी कम होती है और डोपामाइन हार्मोन का लेवल बढ़ता है। यह हार्मोन अच्छी भावनाओं को दर्शाने वाला हार्मोन होता है।

विज्ञापन

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ