भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन! यहां टिकट के साथ पासपोर्ट और वीजा ले जाना भी है जरूरी; जानिए क्यों?

indian railway station, Do we need visa for Atari station, Which Indian Railway station requires passport, Why there is no railway station in Sikkim, Railway Station

indian railway station

Indian Railway Station: विदेश जाने के लिए हर किसी को वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है क्योंकि इसके बिना वे दूसरे देश में प्रवेश नहीं कर सकते। ये तो हुई विदेश जाने की बात लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जहां जाने या ट्रेन पकड़ने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं भारत के ऐसे अनोखे रेलवे स्टेशनों के बारे में।

इस रेलवे स्टेशन पर लगता है वीजा-पासपोर्ट

यह अनोखा रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में है। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी रेलवे स्टेशन है। इसका पूरा नाम अटारी श्याम सिंह है। यहां से पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए ट्रेनें चलती हैं, इसलिए यहां आने वाले सभी यात्रियों को पासपोर्ट और वीजा दोनों की जरूरत पड़ती है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अगर आप यहां बिना वीजा या पासपोर्ट के पकड़े गए तो आपको जेल भेजा जा सकता है और जमानत मिलने में भी कई साल लग जाएंगे। मामला भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा से जुड़ा होने के कारण यहां कड़ी सुरक्षा रहती है। यहां लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा जवान तैनात रहते हैं।

अटारी रेलवे स्टेशन से चलती है ये ट्रेनें

दिल्ली या अमृतसर से पाकिस्तान के लाहौर जाने वाली ट्रेनें अटारी रेलवे स्टेशन से ही होकर गुजरती हैं। समय-समय पर भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों देशों के नागरिकों के लिए ट्रेनें चलाई जाती रही हैं। समझौता एक्सप्रेस भी इनमें से एक है, जो फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के कारण बंद है। कई सारी फिल्मों की शूटिंग भी इस स्टेशन पर हो चुकी है।

नहीं मिलेंगे एक भी कुली

अब तक आपने लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर कुली देखे होंगे लेकिन इस स्टेशन पर आपको एक भी कुली नहीं मिलेगा। आपके पास चाहे कितना भी सामान हो, उसे आपको खुद ही उठाना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ