R Madhavan Transformation: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन 52 की उम्र में फैंस को दीवानी बना रहे है। वहीं फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट के लिए टॉप फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के कुछ दिनों बाद, आर माधवन को अब भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का नया अध्यक्ष चुने गए है। अभिनेता ने इस पद पर फिल्म निर्माता शेखर कपूर का स्थान लिया है।
आर माधवन अपने लंबे फिल्म करियर के दौरान एक्टर ने ना सिर्फ कई फिल्में की, बल्कि इन फिल्मों के साथ लुक्स में बदलाव किया है। आप खुद ही देख लीजिए कई फिल्मों में आर माधव के चौका देने वाले लुक्स सामने आए हैं। इनकी पॉपुलर फिल्म की बात करें तो 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट जैसे कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टर का रोल निभाया हैं। आइए जानते हैं अभिनेता के फिल्मी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में-
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect)
आर माधवन ने इस फिल्म में अपने लुक को पूरी तरह से बदलने की जरूरत थी। ब्रेसेस पहनने से लेकर अपने बालों का रंग बदलने तक, अभिनेता ने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन की तरह दिखने के लिए कई काम किए। YouTube पर पोस्ट की गई एक क्लिप में अभिनेता ने खुलासा किया कि यह वास्तव में ‘रॉकेट साइंस’ था, जिससे वह एक मिनट में 29 साल के और अगले 79 साल के लग रहे थे।
रहना है तेरे दिल में (Rehnaa Hai Terre Dil Mein)
साल 2001 में आई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ ने मार माधवन को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म में अभिनेता के किरदार को आज भी लोग बेहद पसंद हैं। फिल्म के उनके लुक की बात करें तो माधवन ने इस फिल्म में बिखरे हुए बाल और अपनी मासूमियत से कई लड़कियों का दिल चुरा लिया था।
3 इडियट्स (3 idots)
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। फिल्म में देश की शिक्षा प्रणाली की सच्चाई और दोस्ती की अद्भुत कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में आर माधवन ने फरहान कुरैशी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके चॉकलेटी लुक सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था।
तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu)
‘तनु वेड्स मनु’ में आर माधवन का मनु शर्मा वाला किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इस फिल्म में अभिनेता ने अपने अभिनय से हर लड़की का दिल जीत लिया था। इसमें माधवन ने एक ऐसे पति के किरदार में नजर आए थे, जो अपनी पत्नी से परेशान गया है। इस फिल्म के दो भाग आए थे।
साला खड़ूस
माधवन ने लगभग अपनी सभी फिल्मों अपने हेयस्टाइल और पहनावे में बदलाव किया है। साल 2016 में आई उनकी फिल्म ‘साला खड़ूस’ में उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में एक्टर बॉक्सर के किरदार में दिखाई दिए, जिसके चलते उन्हें अपनी बॉडी पर काफी काम करना पड़ा था। अपने इस किरदार में अभिनेता चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज से अलग एक रफ एंड टफ मैन के लुक में नजर आए थे।
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
45 mins agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 hr agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
3 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
3 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
4 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
5 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
6 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
22 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines