Coconut Island of India: अगर आप भी शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर कुछ पल सुकून भरे बिताना चाहते हैं, तो भारत का यह छोटा लेकिन खूबसूरत द्वीप आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. नीले पानी, सफेद रेत और नारियल के पेड़ों से घिरा यह जगह आपको पूरी तरह से रिलैक्स करने का मौका देती है. चाहे आप परिवार के साथ हों, दोस्तों के साथ ट्रिप पर हों या सोलो यात्रा कर रहे हों, यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता हर तरह के ट्रैवलर्स को अपना दीवाना बना देती है.
यह भी पढ़ें:स्वर्ग अगर कहीं है, तो यहां है! भारत की इस ‘जादुई घाटी’ में बादलों के ऊपर चलती हैं गाड़ियां…
कोकोनट आइलैंड कहां है?
भारत का Coconut Island असल में लक्षद्वीप है. इसे ‘कोकोनट आइलैंड’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां के हर द्वीप पर नारियल के पेड़ पाए जाते हैं. नारियल सिर्फ खाने का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी, पारंपरिक रीति-रिवाज और छोटे उद्योगों के लिए भी बेहद जरूरी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इतिहास में इसे पहले लक्कादीव-मिनिकॉय-अमीनी द्वीप (Lakshadweep-Minicoy-Aminidivi Islands) कहा जाता था, लेकिन 1973 में इसका नाम बदलकर लक्षद्वीप रख दिया गया. लक्षद्वीप का मतलब है एक लाख द्वीप, और सच में यहां के सुंदर छोटे-बड़े द्वीप इस नाम को पूरी तरह सही साबित करते हैं.
लक्षद्वीप में एक्सप्लोर करने लायक जगहें
लक्षद्वीप (Lakshadweep) में कई खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें देखकर आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा. आप मिनीकॉय, अगाती, बंगारम, कदमत और कवरत्ती जैसे द्वीपों की सैर कर सकते हैं. यहां के शांत समुद्र तट, साफ पानी और नारियल के पेड़ फोटोग्राफी और रिलैक्सेशन के लिए परफेक्ट हैं. एडवेंचर के शौकीन लोग यहां स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving), स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग और लाइटहाउस विजिट का भी मजा ले सकते हैं. लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और नारियल की खुशबू आपके ट्रिप को और भी खास बना देगी.
संबंधित खबरें
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
32 mins agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
17 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
21 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines