Independence Day 2026: अगर आपको भी 15 अगस्त की पार्टी में जाना है लेकिन उसमें पहनने के लिए आपके पास नया सूट खरीदने का बजट नहीं है तो आप अलमारी में रखा हुआ सफेद कुर्ता ही स्टाइल कर सकती हैं. बिना ज्यादा खर्च किए बस कुछ अच्छे दुपट्टों को सफेद कुर्ते के साथ पेयर करके आप 15 अगस्त के लुक में चार चांद लगा सकती हैं. सफेद कुर्ते की खास बात ये है कि ये लगभग हर रंग और हर प्रिंट के दुपट्टे के साथ मैच हो जाता है. आइए जानते हैं कि आप 15 अगस्त की पार्टी में सफेद कुर्ते (White Kurta) के साथ कौन-से दुपट्टे पहन सकती हैं.
बंधेज दुपट्टे से पाएं ट्रेडिशनल लुक
अगर आप इस 15 अगस्त पर कुछ रंग-बिरंगा पहनना चाहती हैं तो आप सफेद कुर्ते के साथ रंग-बिरंगा बंधेज का दुपट्टा पहन सकती हैं. अगर आप इसमें केसरिया, लाल या हरा रंग चुनती हैं तो ये स्वतंत्रता दिवस के माहौल में और भी चार-चांद लगा देगा. अगर आपके दुपट्टे पर गोटा-पट्टी या भारी बॉर्डर है तो बाकी की जूलरी को हल्का रखें.
फुलकारी दुपट्टा देगा देसी अंदाज
अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहतीं तो आप फुलकारी दुपट्टे को भी चुन सकती हैं. सफेद कुर्ते के साथ फुलकारी की चमकीली कढ़ाई और भी उभरकर दिखती है. आप लाल, नारंगी, गुलाबी या हरे धागों वाला फुलकारी दुपट्टा चुन सकती हैं. इस लुक को बिना ज्यादा भारी बनाए झुमके और चूड़ियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है.
सिल्क एंब्रॉयडरी दुपट्टे से पाएं रॉयल लुक
अगर आप 15 अगस्त के कार्यक्रम में एलीगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं तो आप सिल्क एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे को सफेद कुर्ते के साथ पेयर कर सकती हैं. ऐसा दुपट्टा चुनें जिसमें हल्के सुनहरे बेस पर रंगीन धागों की कढ़ाई की गई हो.
कॉटन फुलकारी दुपट्टा रहेगा कंफर्टेबल
अगर आपको 15 अगस्त वाले दिन लंबे समय तक ऑफिस, कॉलेज या कार्यक्रम में रहना है तो आप कॉटन का फुलकारी दुपट्टा पहन सकती हैं. इस लुक के साथ आप जूती, छोटे झुमके और चूड़ियां पहन सकती हैं.
कलमकारी दुपट्टे से दिखाएं थोड़ा अलग अंदाज
अगर आप कुछ अलग लुक चाहती हैं तो आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं. इस लुक के लिए आप अपने सफेद कुर्ते को कलमकारी दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं. इसे पहनते वक्त प्लेन बॉटम ही पहनें. तभी उसका लुक उभरकर आएगा.
कांथा दुपट्टे से रखें लुक को क्लासी
अगर आप सोबर लुक चाहती हैं तो आप ऑफ-व्हाइट या हल्के रंग के कांथा दुपट्टे को सफेद कुर्ते के साथ पहन सकती हैं. कोशिश करें कि ऐसा दुपट्टा पहनें जिसमें फूलों और बेलों की धागे से बनी कढ़ाई की गई हो.
यह भी पढ़ें – Independence Day Rangoli: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, कंपीटशन हो या सजावट, परफेक्ट हैं ये डिजाइन
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
6 mins agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
17 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
20 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines