Independence Day 2026: हर पार्टी में लोगों की नजर सबसे पहले खाने की टेबल पर ही रुकती है. अगर खाने का लुक ही अलग हो तो चखने से पहले ही लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं. इस 15 अगस्त पर अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का कोई कार्यक्रम रख रहे हैं या फिर बच्चों को स्कूल के टिफिन में रखने के लिए कुछ सोच रहे हैं तो अबकी बार तिरंगा थीम वाली डिशेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन डिशेज को बनाने के लिए आर्टिफिशियल कलर्स की जरूरत नहीं पड़ती. इन्हें बनाने के लिए आप फल, सब्जियां और दूसरी नैचुरल चीजों का यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-सी वो 10 हेल्दी और आसान तिरंगा डिशेज हैं जो आप इस स्वतंत्रता दिवस पर बना सकते हैं.
तिरंगे के रंग बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
जरूरी नहीं कि आप तिरंगे का रंग बनाने के लिए आर्टिफिशियल कलर्स का यूज करें. इनकी जगह आप उसी रंग के फल और सब्जियों का यूज कर सकते हैं.
केसरिया – गाजर, पपीता, संतरा, खरबूजा
सफेद – दही, पनीर, नारियल, केला, मूली
हरा – खीरा, पालक, पुदीना, कीवी, हरे अंगूर, धनिया
तिरंगा फ्रूट प्लेट सलाद
दिखने में सुंदर होने के साथ ही ये एक हेल्दी ऑप्शन भी है. तिरंगा थीम फ्रूट प्लेट बनाने के लिए आप पपीता (केसरिया), केला या नारियल (सफेद) और कीवी या अंगूर (हरा) का इस्तेमाल कर सकते हैं.
तिरंगा सलाद प्लेट
तिरंगा सलाद प्लेट बनाने के लिए आप गाजर (केसरिया), मूली (सफेद) और पालक (हरा) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका टेस्ट और भी बढ़ाने के लिए इसके ऊपर नींबू और काली मिर्च डालकर सर्व करें.
तिरंगा सैंडविच
हेल्दी तिरंगा थीम सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड की लेयर पर गाजर या चुकंदर का स्प्रेड लगाएं (केसरिया), बीच में पनीर और दही की फिलिंग लगाएं (सफेद) और ऊपर पुदीना-धनिया की चटनी (हरा) लगाकर इसे सर्व किया जा सकता है.
तिरंगा इडली
अगर आपको बच्चों के लिए कुछ बनाना है, तो तिरंगा थीम इडली बेस्ट रहेगी. इसके लिए मिनी इडली बनाकर उस पर ऊपर से गाजर (केसरिया), नारियल (सफेद) और हरी चटनी (हरा) की टॉपिंग कर दें.
तिरंगा दही पार्फे
कुछ रिफ्रेशिंग बनाने का मन है, तो ट्राई करें तिरंगा थीम दही पार्फे. इसके लिए कांच के गिलास में सबसे नीचे पपीता या आम रख दें, बीच में गाढ़ा दही डालें और सबसे ऊपर कीवी या पुदीना डालें.
तिरंगा स्मूदी
आप अलग-अलग परतों की स्मूदी बना सकते हैं. जैसे सबसे नीचे संतरे की लेयर, बीच में दही की और सबसे ऊपर पालक की लेयर बनाएं. ये देखने में भी काफी आकर्षक लगेगी.
तिरंगा हेल्दी चाट
तिरंगा थीम हेल्दी चाट एक काफी हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. चाट बनाने के लिए उबले चने, अंकुरित मूंग, गाजर, खीरा और दही को मिला लीजिए और इसे सर्व कीजिए.
तिरंगा रोल्स
बच्चों के टिफिन में रखने के लिए तिरंगा थीम रोल्स बनाए जा सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए मल्टीग्रेन रोटी में गाजर, पनीर और पालक की स्टफिंग लगाकर रोल कर दीजिए और लीजिए तैयार हैं आपके तिरंगा रोल्स. इसे आप पार्टी स्नैक के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं.
तिरंगा योगर्ट कप
अगर आप बिना ज़्यादा मेहनत के तैयार होने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो आप तिरंगा थीम योगर्ट कप बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए दही के साथ अपनी पसंद के तिरंगा थीम रंग के फल डालकर मिला लीजिए और तैयार हो जाएगा आपका तिरंगा योगर्ट कप.
तिरंगा वेज प्लेटर
आप एक तिरंगा वेज प्लेटर भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप गाजर स्टिक, मूली और पनीर स्टिक, खीरा, हरी सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे हेल्दी डिप्स के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सफेद कुर्ते के साथ कौन-सा दुपट्टा लगेगा सबसे सुंदर? 15 अगस्त के लिए देखें बेस्ट ऑप्शन
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines