स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों से बनवाएं ये खूबसूरत तिरंगा क्राफ्ट्स, स्कूल में खूब आएंगे पसंद

15 अगस्त के मौके पर देश में जश्न का माहौल होता है. स्कूल में प्रोग्राम किए जाते हैं, जिसमें बच्चे भी पार्टिसिपेट करते हैं. अगर आपका बच्चा भी हिस्सा ले रहा है तो उसे ये क्राफ्ट आइडियाज मददगार साबित हो सकते हैं. 

Independence Day 2026 School Craft Ideas For Children  

तिरंगे की पेपर प्लेट से डेकोरेशन. Image Credit- Freepik

स्वतंत्रता दिवस की बच्चों को ज्यादा खुशी होती है. स्कूल के प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं और तिरंगा थीम के कपड़े पहनते हैं. कथा लिखते हैं और अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का खास मौका होता है. इस दिन स्कूलों में तरह-तरह की एक्टिविटी और क्राफ्ट प्रतियोगिताएं भी होती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इस बार स्कूल में कुछ ऐसा बनाएं, जो देखने में सुंदर होने के साथ-साथ तिरंगे और देशभक्ति की झलक भी दिखाए तो कुछ आसान क्राफ्ट आइडियाज आजमा सकते हैं. आप भी यहां से आइडिया लेकर अपने बच्चे को सिखा सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे की पेपर प्लेट से डेकोरेशन 

इसके लिए एक पेपर प्लेट, केसरिया, सफेद और हरे रंग का पेपर और नीले रंग का स्केच पेन लें. प्लेट को तीन हिस्सों में बांटकर तिरंगे के रंगों से सजाएं. बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाएं. यह क्राफ्ट बेहद आसान है और स्कूल प्रोजेक्ट के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

तिरंगा फ्लावर क्राफ्ट बनाएं 

केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागज से छोटे-छोटे फूल बनाएं. इन्हें एक कार्डशीट पर तिरंगे के क्रम में चिपकाएं और बीच में नीले रंग का अशोक चक्र बनाएं. इस तरह तैयार क्राफ्ट को स्कूल में भी लगाया जा सकता है. आप बच्चे की मदद कर सकते हैं. 

विज्ञापन

तिरंगा विंड चाइम

आइसक्रीम स्टिक, रंगीन पेपर, धागे और कुछ हल्की सजावटी चीजों की मदद से तिरंगा विंड चाइम बनाया जा सकता है. स्टिक को तिरंगे के रंगों में रंगें और नीचे छोटे-छोटे तिरंगे लगाएं. यह क्राफ्ट घर को डेकोरेट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

तिरंगा ग्रीटिंग कार्ड

बच्चे खुद से एक खूबसूरत स्वतंत्रता दिवस कार्ड बना सकते हैं. कार्ड शीट को मोड़कर उसके ऊपर केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां लगाएं. बीच में अशोक चक्र भी बनाएं और ऊपर देश के बारे में कुछ लिखें. 

विज्ञापन

तिरंगा पेंसिल स्टैंड तैयार करें 

पुराने कार्डबोर्ड या खाली डिब्बे को फेंकने के बजाय उसे तिरंगे के रंगों से सजाकर पेंसिल स्टैंड बनाया जा सकता है. बच्चे इसमें अपनी क्रिएटिविटी से छोटे झंडे, फूल या अशोक चक्र भी तैयार कर सकते हैं. यह क्राफ्ट आसान भी है और 15 अगस्त के लिए अच्छी भी रहेगी. 

तिरंगा पेपर फैन

रंगीन कागज की मदद से केसरिया, सफेद और हरे रंग के पेपर फैन बनाकर उन्हें एक साथ चिपकाएं. बीच में अशोक चक्र लगाकर इसे दीवार पर डेकोरेट किया जा सकता है. आपके बच्चे इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं, बस आपको थोड़ा गाइड करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ