हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की खास पगड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए इस शाही साफे की खासियत

PM Modi Pagdi: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जहां उनकी पगड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. यहां जानिए इस पगड़ी की खासियत और पीएम मोदी के लुक की डिटेल्स.

विज्ञापन
लाल बंधेज पगड़ी में नजर आए पीएम मोदी.

Independence Day 2026: हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस लुक खूब वायरल होता है. सबसे खास नजर आता है पीएम मोदी का साफा या कहें पगड़ी जो पारंपरिक होने के साथ ही भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाती है. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचें जहां पीएम की पगड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस साल पीएम मोदी (PM Modi) बंधेज या बांधनी कला की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं. लाल रंग शुभता का प्रतीक होता है. ऐसे में इस लाल पगड़ी का रंग और पैटर्न सुर्खियां बटोर रहा है.

यह भी पढ़ें –  Happy Independence Day 2026 Wishes LIVE: गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा… सभी को भेजें स्वतंत्रता दिवस की खास शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक लुक

प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद कुर्ते और भूरे रंग की जैकेट के साथ पगड़ी को साफा स्टाइल में बांधा है. इस स्टाइल में कपड़ा आगे से उभरा और पीछे की ओर से लंबा नजर आता है. स्वतंत्रता दिवस पर हर साल ही प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी उनके लुक को बेहद आकर्षक बना देती है.

विज्ञापन

साल 2025 में केसरिया पगड़ी

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने 100 मिनट से ज्यादा भाषण दिया था. इस एतिहासिक भाषण के दिन प्रधानमंत्री केसरिया पगड़ी, भगवा जैकेट और तिरंगा बोर्डर का गमछा लिए नजर आए थे.

विज्ञापन

साल 2024 में पीएम की लहरिया पगड़ी

साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सफेद कुर्ता और आसमानी रंग के जैकेट में नजर आए थे. इस लुक को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री ने लहरिया पगड़ी पहनी थी.

विज्ञापन

साल 2023 में राजस्थानी पगड़ी

राजस्थानी परंपरा पीएम मोदी की पगड़ी में खूब झलकती है. साल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने ब्लैक वी नेक जैकेट के साथ पीली और लाल शेड की राजस्थानी पगड़ी पहनी थी.

विज्ञापन

2022 में तिरंगा पगड़ी

प्रधानमंत्री मोदी का साल 2022 का लुक भी खूब वायरल हुआ था जिसमें पीएम नेहरू जैकेट और तिरंगा पगड़ी में नजर आए थे. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 83 मिनट लंबा भाषण भी दिया था.

विज्ञापन

साल 2021 में केसरिया पगड़ी

साल 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने लाल बोर्डर का दुपट्टा कैरी किया था और साथ ही केसरिया पगड़ी पहनी थी. इस साल प्रधानमंत्री का लॉन्ग बियर्ड लुक भी खूब वायरल हुआ था.

विज्ञापन

साल 2020 में केसरिया और क्रीम पगड़ी

साल 2020 में कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को संबोधित करते हुए केसरिया और क्रीम कलर की पगड़ी में नजर आए थे. इस मैका पर प्रधानंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया था.

विज्ञापन

साल 2019 में लाल-संतरी पगड़ी

साल 2019 में प्रधानमंत्री मोदी हाफ बाजू के सफेद कुर्ते में नजर आए थे. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर लाल, संतरी और हरे रंग के शेड्स की पगड़ी पहनी थी.

यह भी पढ़ें- सफेद कुर्ते के साथ कौन-सा दुपट्टा लगेगा सबसे सुंदर? 15 अगस्त के लिए देखें बेस्ट ऑप्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola