How To Make Coconut Cookies: गर्मागर्म चाय के साथ कई लोग बिस्किट और कुकीज खाने के शौकी न होते हैं। इसलिए आपको बाजार में कई तरह की स्वादिष्ट और फ्लेवर कुकीज जैसे- स्ट्रॉबेरी, नान खटाई, जैम कुकीज या चॉकलेट कुकीज आदि। लेकिन आज हम आपके लिए कोकोनट कुकीज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये कुकीज स्वाद में बहुत डिलीशियस लगती हैं। इनको आप हल्की भूख के दौरान गर्मागर्म चाय के साथ मजे से खा सकते हैं। साथ ही इसको आप एक बार बनाकर एक एयरटाइट जार में स्टोर करके 2-3 हफ्तों तक खा सकते हैं। बच्चे तो इनको एक बार खाकर बार-बार खाने की डिमांड करते हैं, तो चलिए जानते हैं कोकोनट कुकीज (How To Make Coconut Cookies) बनाने की विधि-
कोकोनट कुकीज बनाने की आवश्यक सामग्री-
- मक्खन 1/2 कप
- सूखा नारियल 1/2 कप
- बेकिंग पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच
- पिसी चीनी 1/2 कप
- मैदा 1 कप
- दूध आवश्यकता अनुसार
कोकोनट कुकीज कैसे बनाएं? (How To Make Coconut Cookies)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मक्खन को पिघलाएं और एक बाउल में डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें पिसी हुई चीनी डालकर व्हीप्ड की मदद से अच्छे से मिला लें।
- फिर आप इसको करीब 3-4 मिनट तक फेंटकर एक चिकना और क्रीमी मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में मैदा छान लें और सूखा नारियल डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें बेकिंग पाउडर और वैनिला एसेंस डालें।
- फिर आप इसमें आवश्यकता के अनुसार दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर थोड़ा सा चपटा कर लें।
- फिर आप इनको नारियल के पाउडर में लपेट कर हल्के हाथों से कोट कर लें।
- इसके बाद आप इन कुकीज को बटर पेपर कागज से ढकी बेकिंग ट्रे में रख दें।
- फिर आप इनको प्रीहीट ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस पर करीब 15 मिनट तक बेक कर लें।
- अब आपकी टेस्टी नारियल कुकीज बनकर तैयार हो चुकी हैं।
- फिर आप इनको एक एयरटाइट जार में स्टोर करके कुछ दिनों तक मजा लें।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
38 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
23 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines