Haldi Ki Sabji ki Recipe: भारत एक ऐसा देश है, जहां की भाषा, मौसम, पहनावा यहां तक की हर जगह का खान-पान भी अलग है। उसी खान-पान में हल्दी की सब्जी भी आती है। जो बहुत ही लजीज और मजेदार होती है। हल्दी की सब्जी को राजस्थानी खानपान में बेहद पसंद किया जाता है।
कच्ची हल्दी की सब्जी भी यहां बहुत फेमस है. स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होती है, लेकिन यह सब्जी सभी को बनाना नहीं आता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि आखिर आप कैसे अपने घर में ही इसको बना सकते हैं।
और पढ़िए –National Popcorn Day Recipe: ट्राई करें पॉपकॉर्न की ये 2 नई रेसिपी, जाने विधि…
हल्दी की सब्जी के लिए ये सामग्री आवश्यक
कच्ची हल्दी की गांठें – 1 कटोरी, प्याज – 1, मटर – 1 कप, दही – 1/2 किलो, लहसुन – 5-6 कली, जीरा – 1 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून, धनिया पाउडर – 2 टी स्पून, काली मिर्च – 1 टी स्पून, सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून, हरी इलायची – 2-3, हरी मिर्च – 2-3, हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून, हींग – 1 चुटकी, दालचीनी – 2 टुकड़े, देसी घी – 250 ग्राम,
नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
हमेशा हल्दी की सब्जी को बनाने से पहले हल्दी की गांठों को कद्दूकस किया जाता है। इसके बाद आप प्याज को बारीक-बारीक काट लें और कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इसके बाद घी के गर्म पर उसमें कद्दूकस की गई कच्ची हल्दी को डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें और जब यह फ्राई हो जाए, तो इसके एक प्लेट में निकाल दें। इसके बाद घी में ही मटर को भी फ्राई करें और उसको भी निकाल कर रख लें.
इसके बाद एक बाउल में दही डालें और उसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स करके अलग रख दें. इसके बाद बचे हुए घी को फिर से गर्म करें और उसमें जीरा, सौंफ और अन्य मसाले डालकर भूने और कुछ देर तक जब मसाले भून जाए तो इसमें बारीक कटा प्याज डालकर फ्राई कर लें और जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन होने लगे तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर पकाएं और कुछ देर बार दही के मिश्रण को इसमें डालकर चलाते हुए फ्राई कर लें।
और पढ़िए –पहली बार बना रहें हैं गाजर-मूली का अचार तो इन टिप्स को करें फॉलो, मिनटों में हो जाएगा तैयार
इसके बाद दही के इस मिश्रण और मसालों को करीब 3-4 मिनट तक पकने दें और इसे बराबर चलाते रहें. इसके बाद इसमें फ्राइड हल्दी और मटर के दाने डालें और कुछ देर पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद कड़ाही को ढक दें और करीब 10 मिनट तक सब्जी को पकने दें। इसके बाद गैस बंद करें और हरी धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करें लें और सब्जी को रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें। इस तरह से अगर आप हल्दी की सब्जी बनाएंगें तो एकदम राजस्थानी स्वाद आएगा।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
13 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
14 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines