Dahi Ka Halwa Recipe In Hindi: हलवा एक भारतीय पारंपरिक स्वीट डिश है। इसलिए हलवे को किसी भी खास मौके या फंग्शन के दौरान बनाकर सबका मुंह मीठा कराया जाता है। इसलिए आपको हलवे की कई वैराइटीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- बेसन हलवा, आटा हलवा, सूजी हलवा, ड्राय फ्रूट हलवा या बादाम हलवा आदि।
लेकिन क्या कभी आपने दही का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दही का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस हलवे को दही, सूजी, घी और दूध जैसी हेल्दी चीजों की मदद से बनाया जाता है। अगर आप पेट की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं और आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो ये डिश आपके लिए बेस्ट है।
अभी पढ़ें – कोरियन महिलाओं जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फेस पर ऐसे लगाएं राइज वॉटर
ये स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसको आप करवाचौथ के खास मौके पर बनाकर उपवास खोल सकते हैं। इसको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं दही का हलवा बनाने (Dahi Ka Halwa Recipe) की रेसिपी-
दही का हलवा बनाने की सामग्री-
- 1 कप सूजी
- 1 कप चीनी
- 1 कटोरी हंग कर्ड (दही)
- 1 कटोरी घी
- 1 कप केसर वाला दूध
- जरूरत के अनुसार ड्राई फ्रूट्स
- जरूरत के अनुसार पानी
अभी पढ़ें – घर पर नहीं बन पाता कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक? तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
दही का हलवा बनाने की रेसिपी- (Dahi Ka Halwa Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई मे घी डालकर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें सूजी डालें और हल्का भूरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और 1 या 2 मिनट तक चलाते हुए मिला लें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और सूजी के साथ अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप सूजी को लगातार चलाते हुए करीब 2 मिनट तक पका लें।
- फिर आप इसमें हंग कर्ड डालें और चलाते हुए अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको करीब 5 से 6 मिनट तक गाढ़ा और सूखा होने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और मिलाकर करीब 3 से 4 मिनट तक और पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें केसर वाला दूध डालें और लगातार चलाते हुए मिला लें।
- फिर आप इसमें केसर वाला दूध डालें और करीब 3 से 4 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका टेस्टी और यूनीक दही का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines