Paneer Paratha Recipe In Hindi: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि।
लेकिन आज हम आपके लिए पनीर पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लजीज और चटपटा होता है। अगर आप नाश्ते में हैवी खाना पसंद करते हैं तो ये स्वादिष्ट और हेल्दी पराठा आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं पनीर पराठा (Paneer Paratha Recipe) बनाने की रेसिपी-
पनीर पराठा बनाने की सामग्री-
- 2 कप आटा
- 1 कप पनीर कद्दूकस
- 3/4 कप उबला आलू कद्दूकस
- 1 टी स्पून अदरक कद्दूकस
- 2-3 हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
- 1 टेबलस्पून पुदीना पत्ते कटे (वैकल्पिक)
- 1/2 टी स्पून अमचूर
- 2-3 टेबलस्पून बटर/तेल
- स्वादानुसार नमक
पनीर पराठा बनाने की रेसिपी- (Paneer Paratha Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा छान लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
- फिर आप आटे की सतह पर थोड़ा सा तेल लगा लें।
- इसके बाद आप आटे को करीब 20-25 मिनट तक कपड़े से ढककर रख दें।
- फिर आप एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस पनीर और कसा हुआ आलू डालें।
- इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मैश करके मिक्स कर लें।
- फिर आप इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर मेंपुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पराठे का मसाला तैयार कर लें।
- इसके बाद आप आटे को एक बार और गूंथकर इसकी लोइयां बना लें।
- फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप लोई को बेलकर तैयार स्टफिंग भरकर किनारों को बीच में लाकर बंद कर दें।
- फिर आप इसको पराठे की शेप में बेलकर गर्म तवे पर डालें।
- इसके बाद आप इस पराठे को दोनों तरफ से थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच सुनहरा होने तक सेंक लें।
- अब आपका स्वादिष्ट पनीर पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines