Dal Pakwan Recipe In Hindi: दाल पकवान एक फेमस सिंधी पारंपरिक डिश है। इसको वहां के लोग आमतौर पर नाश्ते में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दाल पकवान बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद स्वादिष्ट और लजीज लगती है।
इसको बनाने में भी केवल 15 मिनट ही लगते हैं। अगर आप चाहें तो इसको लंच या डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं। इसको चना दाल, मैदा, सूजी और कई मसालों की मदद से बनाकर तैयार करते हैं, तो चलिए जानते हैं दाल पकवान (Dal Pakwan Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो आज ट्राई करें तीखी तंदूरी टमाटर की चटनी, ये रही रेसिपी
दाल पकवान बनाने की सामग्री-
- मैदा 1 कप
- चना दाल 1 कप
- हरी मिर्च 5
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर 1 चम्मच
- सूजी 1 कप
- घी आवश्यकतानुसार
- अजवाइन 1/2 चम्मच
- तेल 1 चम्मच
- जीरा चुटकी भर
- लाल मिर्च 2 (तड़का लगाने के लिए)
अभी पढ़ें – वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं? तो नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी ओट्स चीला, जानें रेसिपी
दाल पकवान बनाने की रेसिपी- (Dal Pakwan Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चने की दाल को एक घंटे तक भिगोकर रख दें।
- फिर आप एक कुकर में दाल, 1 बाउल पानी और हरी मिर्च डालकर 2 सीटी लगा लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें जीरा और लाल मिर्च डालकर तड़का लगा लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में उबली हुई दाल डालकर करीब 2 मिनट तक पका लें।
- फिर आप इसमें हरा धनिया डालें और मिलाकर अलग रख दें।
- इसके बाद आप एक बाउल में मैदा और सूजी डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे को थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें।
- फिर आप तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी बना लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें पूरियों को डालकर हल्का सा डीप फ्राई कर लें।
- अब आपका स्वादिष्ट दाल पकवान बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको ऊपर से नींबू और प्याज डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
19 mins agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
48 mins agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
3 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
4 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
22 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines