नई दिल्ली: टोफू सोया मिल्क से बनने वाला फूड आइटम है जोकि पनीर की तरह दिखता है इसको पनीर या सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है। टोफू कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग टोफू को पनीर के स्थान पर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए टोफू भुर्जी बनाने की सिंपल सी रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से एक अच्छी डिश होती है। इसको बनाने में भी कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं टोफू भुर्जी बनाने की रेसिपी-
टोफू भूर्जी बनाने की सामग्री-
-300 ग्राम टोफू
-1 प्याज
-1 टमाटर
-1 लाल शिमला मिर्च
-1 टी स्पून जीरा
-1 टी स्पून अदरक कटा
-1-2 हरी मिर्च
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून हल्दी
-2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
-2 टेबलस्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
टोफू भूर्जी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले टोफू को मैश करें और तोड़कर एक बाउल में रख लें।
फिर आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और लाल शिमला मिर्च को भी धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें जीरा डालकर अच्छे से चटका लें।
इसके बाद आप इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च और अदरक डालें और भून लें।
फिर आप इसमें बारीक कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें।
इसके बाद आप इसको मिलाते हुए करीब 2-3 मिनट तक पका लें।
फिर आप इसमें इसमें क्रम्बल किया हुआ टोफू डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालें।
फिर आप इसको कम से कम 1-2 मिनट तक भूनकर गैस बंद कर दें।
अब आपकी स्वादिष्ट वेगन टोफू भुर्जी बनकर तैयार हो गई है।
फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
15 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines