Fake Cinnamon: हमारे घरों में दालचीनी का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। इसका सेवन कई चीजों से साथ मिला कर करते हैं जैसे कि काढ़ा बनाने से लेकर चाय और खाने के स्वाद को दोगुना करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसका सेवन हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये हमे कई बीमारियों से दूर रखने में मदद भी करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में दालचीनी में कई बार मिलावट भी कर दी जाती है। अगर आप चाहते हैं कि असली और नकली दालचीनी को आसानी से पहचान सके तो यहां दिए गए कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं।
दालचीनी का स्वाद चेक करें
असली और नकली दालचीनी में सबसे बड़ा फर्क टेस्ट का होता है। असली दालचीनी चखने पर हल्की मीठी होती है। वहीं, नकली दालचीनी का टेस्ट फीका होता है। इस तरह से आप असली और नकली दालचीनी का पहचान कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
छूकर लगाएं पता
असली दालचीनी ऊपर से स्मूद यानी चिकनी होती है। साथ ही ये दालचीनी अंदर से भरी हुई होती है। बता दे कि कई बार अमरूद और कैसिया की छाल से भी दालचीनी बनाई जाती है जो कि नकली होती है। ये दालचीनी ऊपर से खुरदरी होने के साथ-साथ अंदर से देखने में खोखली होती है।
खुशबू से करें पहचान
दालचीनी की खुशबू सूंघकर भी आप असली और नकली दालचीनी का पता लगा सकते हैं। असली दालचीनी से सोंधी खुशबू आती है। वहीं नकली दालचीनी में किसी भी तरह की खुशबू नहीं होती है।
दालचीनी के फायदे
दालचीनी के सेवन से कई सारे फायदे होते हैं। अगर आप दालचीनी का सेवन करते हैं तो डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है दांत, सिर दर्द, चर्म रोग और पीरियड्स दौरान होने वाली समस्या भी दूर रहती है। इसके साथ ही दस्त और टीबी की भी बीमारी से आराम दिलाती है। दालचीनी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, और विटामिन-ए, सी और बी 6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
15 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
18 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
19 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
20 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
21 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
23 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines