Fake Cinnamon: कैसे करें असली और नकली दालचीनी की पहचान? अपनाएं ये 3 आसान तरीके

Fake Cinnamon: अगर अपने घर में दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं, तो ये जानना जरूरी है कि बाजारों में मिलने वाली असली और नकली दालचीनी की पहचान कैसे करें।

Cinnamon

Cinnamon

विज्ञापन

Fake Cinnamon: हमारे घरों में दालचीनी का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। इसका सेवन कई चीजों से साथ मिला कर करते हैं जैसे कि काढ़ा बनाने से लेकर चाय और खाने के स्वाद को दोगुना करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसका सेवन हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये हमे कई बीमारियों से दूर रखने में मदद भी करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में दालचीनी में कई बार मिलावट भी कर दी जाती है। अगर आप चाहते हैं कि असली और नकली दालचीनी को आसानी से पहचान सके तो यहां दिए गए कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं।

दालचीनी का स्वाद चेक करें

असली और नकली दालचीनी में सबसे बड़ा फर्क टेस्ट का होता है। असली दालचीनी चखने पर हल्की मीठी होती है। वहीं, नकली दालचीनी का टेस्ट फीका होता है। इस तरह से आप असली और नकली दालचीनी का पहचान कर सकते हैं।

विज्ञापन

छूकर लगाएं पता

असली दालचीनी ऊपर से स्मूद यानी चिकनी होती है। साथ ही ये दालचीनी अंदर से भरी हुई होती है। बता दे कि कई बार अमरूद और कैसिया की छाल से भी दालचीनी बनाई जाती है जो कि नकली होती है। ये दालचीनी ऊपर से खुरदरी होने के साथ-साथ अंदर से देखने में खोखली होती है।

खुशबू से करें पहचान

दालचीनी की खुशबू  सूंघकर भी आप असली और नकली दालचीनी का पता लगा सकते हैं। असली दालचीनी से सोंधी खुशबू आती है। वहीं नकली दालचीनी में किसी भी तरह की  खुशबू नहीं होती है।

विज्ञापन

दालचीनी के फायदे

दालचीनी के सेवन से कई सारे फायदे होते हैं। अगर आप दालचीनी का सेवन करते हैं तो डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है दांत, सिर दर्द, चर्म रोग और पीरियड्स दौरान होने वाली समस्या भी दूर रहती है। इसके साथ ही दस्त और टीबी की भी बीमारी से आराम दिलाती है। दालचीनी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, और विटामिन-ए, सी और बी 6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ