गर्मियों के सीजन में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स काफी बढ़ जाती हैं। क्योंकि इस मौसम में स्किन पर ऑयल और पसीना ज्यादा रिलीज होता है। इससे त्वचा पर पिंपल्स, एक्ने और फुंसी-फोड़े होने की समस्याएं बढ़ जाती हैं। हयालूरोनिक सीरम एक नया स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो गर्मियों में यूज करने के लिए सही माना जाता है। इस सीरम को हाइड्रेशन के लिए बेस्ट माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को एलोवेरा जेल या फ्रेश एलोवेरा भी स्किन के हाइड्रेशन के लिए फायदेमंद लगता है। मगर दोनों में से ज्यादा सही कौन सा है? आइए जानते हैं।
एक्सपर्ट क्या बोले?
ईडन स्किन क्लिनिक की डॉक्टर अमीषा महाजन, कॉस्मेटिक स्किन एक्सपर्ट और संस्थापक बताती हैं कि गर्मियों में हमें हाइड्रेशन की जरूरत ज्यादा होती है, जिसके लिए पानी पीना आवश्यक होता है, लेकिन स्किन का ख्याल रखने के लिए सही प्रोडक्ट्स यूज करना भी इंपॉर्टेंट होता है। हयालूरोनिक एसिड सीरम गर्मियों में स्किन हाइड्रेशन को कई गुना बढ़ा देता है। दूसरी ओर, एलोवेरा जेल भी स्किन हाइड्रेशन के लिए सही विकल्प माना जाता है, मगर सीरम की तुलना में कम असरदार है।
ये भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स
सीरम यूज करने के लाभ
Hyaluronic Serum को गर्मियों में इस्तेमाल करने से स्किन का नेचुरल मॉइश्चराइजेशन बना रहता है। यह लंबे समय तक फेस पर मॉइश्चर बनाए रखने में मदद करता है।
गर्मियों में यह सीरम ऑयल कंट्रोल करता है, जिससे मुंहासे और पिंपल की समस्या कम होगी।
गर्मियों में हयालूरोनिक सीरम लगाने से फाइन लाइंस और एजिंग के साइन्स कम होते हैं। इस सीरम के यूज करने से स्किन रिपेयरिंग भी होती है।
Skin Care Tips
एलोवेरा जेल के लाभ
एलोवेरा अगर फ्रेश यूज किया जाए तो आपकी स्किन को लाभ मिल सकता है, लेकिन कुछ लोगों की त्वचा एलोवेरा जेल को अब्जोर्ब नहीं कर पाती है और उन्हें एलर्जी भी हो सकती है। गर्मियों में एलोवेरा जेल लगाने से सनबर्न की समस्या भी कम होती है और यह एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, इसलिए गर्मियों में होने वाले पिंपल्स को भी कम कर सकता है।
हालांकि, दोनों के ही अपने-अपने फायदे होते हैं लेकिन डॉक्टर अमीषा हयालूरोनिक सीरम को स्किन के लिए ज्यादा फायेदमंद मानती हैं क्योंकि इस सीरम में कुछ अन्य एक्टिव एजेंट्स भी होते हैं, जो स्किन को अलग-अलग तरह के बेनिफिट्स प्रोवाइड करवा सकते हैं।
हयालूरोनिक सीरम स्किन के लिए कैसे फायदेमंद?
इस सीरम को यूज करने से स्किन को कई प्रकार से लाभ होता है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी शामिल हैं, जैसे कि हयालूरोनिक सीरम में डीप नरिशमेंट वाली प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। इस सीरम के इस्तेमाल से पोर्स का साइज भी कम होता है। पिंपल्स और एक्ने निकलने के बाद स्किन का टेक्सचर खुरदुरा हो जाता है, ऐसे में यह सीरम स्किन रिपेयरिंग का काम भी करता है। इसलिए, इसे एलोवेरा जेल से भी ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
2 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
3 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
5 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
5 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
7 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
9 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
10 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
12 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines