News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hurting Your Relationships: एक रिश्ता समय के साथ बनता है। एक स्वस्थ रिश्ते में, पार्टनर को चीजों को सही बनाने के लिए समान कोशिश करने की जरूरत होती है। इसमें प्यार को बरकरार रखते हुए, एक-दूसरे को समझने की आवश्यकता होती है। ऐसा न होने की वजह से रिश्ते टूट जाते है। रिश्ते टूटने के 2 मुख्य कारण हैं गलतफहमी और घमंड। दोनों ही स्थिति में हम सामने वाले से संपर्क खो देते हैं और उसे जोड़ने का कोशिश भी नहीं करते और जब सामने वाला भी सम्पर्क की कोशिश न करे तो समझ लीजिए की रिश्ता टूटने की कगार पर है। यदि दोनों पार्टनर समान रूप से दे रहे हैं, तो रिश्ता चलेगा। लेकिन अगर आपका साथी आपको हल्के में लेता है या आपका सम्मान नहीं करता है, तो इसका मतलब है परेशानी। कभी-कभी यह रिश्तों में तनाव के कारण होता है जिसे ठीक किया जा सकता है। जिनमें कुछ चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है।
अगर आपकी वजह से रिश्ता टूटा है तो बिना देरी किए हुए माफी मांग लें और बात करने की कोशिश करें। सॉरी बोल देने से कोई भी इंसान छोटा नहीं होता है। आपकी गलतियों के कारण आपके पार्टनर को ठेंस पुहंचा है तो माफी मांग लेंने से कई प्रॉब्लम सही हो सकती है। मांफी मांगना किसी भी टूटे हुए रिश्ते को दोबारा से जोड़ने की नींव होती है। अगर आप ऐसा नहीं कर रहे तो आपका रिश्ता टूट सकता है।

Hurting Your Relationships
भले ही रिश्ते में आपको नजरअंदाज किया जा रहा है, सबसे खराब चीज जो आप कर सकते हैं उनसे बचे जिनमें बहुत सारे संदेश न भेजें, बार-बार कॉल न करें, या उनसे यह न पूछें कि वे आपको अनदेखा क्यों कर रहे हैं। उन्हें यह जानने के लिए कुछ समय दें कि वे कैसा महसूस करते हैं और क्या वे आपसे संपर्क करना चाहते हैं।
जब एक महिला अपने साथी से सच्चा प्यार करती है, तो वह न केवल वर्तमान के बारे में चिंतित होती है, बल्कि एक सुंदर भविष्य की भी योजना बनाती है। चाहे घर खरीदने के बारे में या बच्चे पैदा करने के बारे में कोई बातचीत हो, वह आपको अपनी सभी योजनाओं में शामिल करेगी। इसलिए उनकी बातों को ध्यान से सुने और विचार करें।

Hurting Your Relationships
सच्चा प्यार इतनी आसानी के साथ नहीं मिलता है। गलहतफमी की वजह से रिश्ता खराब न करें। अगर आप रिश्ते में आते और जाते रहते है तो कुछ ऐसा है जिसके समय के साथ बने रहने की संभावना है। इसका मतलब यह नहीं है कि प्यार खत्म नहीं हो सकता, लेकिन जब ऐसा होता है, तब भी यह कुछ निशान भावनाएं छोड़ जाता है। अपने रिश्ते में ऐसी स्थिती न आने दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।