Celebrity Fitness: ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) 76 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. राकेश अपने लाइफस्टाइल को ऐसा रखते हैं जिससे सेहत दुरुस्त रहती है और वे इस उम्र में भी फिट नजर आते हैं. अपनी बेटी सुनैना रोशन से इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए एक वीडियो में राकेश बात करते नजर आए. राकेश ने कहा, “मुझे लगता है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपको थोड़ा ज्यादा ट्रेन करना चाहिए क्योंकि इससे ही आप फिट और स्वस्थ रहते हैं. मैंने 65 और 70 की उम्र के लोग देखे हैं जिनके कंधे झुकने लगते हैं और पेट बाहर निकल आता है.” आइए राकेश से ही जानते हैं इस उम्र में भी आखिर वे खुद को किस तरह फिट रखते हैं.
यह भी पढ़ें – ‘कुछ-कुछ होता है’ की छोटी अंजली ने किया शॉकिंग कन्फेशन, बताया किस डिसऑर्डर से लड़ती रहीं सालों तक
राकेश रोशन कैसे रखते हैं खुद को फिट
राकेश रोशन ने बताया कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज से भी ज्यादा जरूरी है आपकी डाइट. वे कहते हैं, “एक्सरसाइज, मुझे लगता है खुद को फिट रखने का केवल 10 प्रतिशत है. बाकी का 90 प्रतिशत वो खाना है जो मैं खाता हूं. मैंने पिछले 3 सालों में यही किया और इससे मुझे खुद में कई बदलाव नजर आए. मैं अच्छे से सोता हूं, सुबह फ्रेश महसूस करते हुए उठता हूं और अब यह मेरा रूटीन बन चुका है.”
जब जिम जाने का मन नहीं करता तब क्या करते हैं
राकेश रोशन से पूछा गया कि जब उनका जिम जाने का या एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है तो वे क्या करते हैं, तो राकेश जवाब में कहते हैं, “ऐसा बहुत रेयर होता है कि मैं जिम ना जाऊं. अगर मुझे आलस भी आ रहा होता है और मैं वर्कआउट नहीं करना चाहता हूं तब भी मैं जिम जाता हूं और जो थोड़ा बहुत कर सकता हूं कर लेता हूं. इससे मेरा वॉर्मअप हो जाता है और फिर मैं एक्सरसाइज पूरी करता हूं. ट्रेनिंग से ज्यादा जरूरी है वहां जाना.”
एक्सरसाइज क्यों है जरूरी
राकेश कहते हैं कि, “आप हर दिन नाश्ता करते हैं, लंच करते हैं और डिनर करते हैं, इसी तरह वर्कआउट को भी अपने रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए. लोगों को यह रियलाइज नहीं होता है, जब वे नहीं करते हैं तो उन्हें अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और बीमारियां होने लगती हैं. इससे लड़ना ज्यादा मुश्किल होता है. लेकिन, जब आप अंदर से फिट होते हैं तो जिंदगी आसान लगते लगती है.”
साल 2019 में हुआ था कैंसर
राकेश रोशन को साल 2019 में गले का कैंसर (Throat Cancer) हुआ था. गले में छोटे से छाले के बाद उसमें ना कोई दर्द था और ना ही खुजली. जांच के बाद कैंसर का पता चला था. कैंसर के इलाज के बाद अब राकेश पूरी तरह रिकवर कर चुके हैं और अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं.
यह भी पढ़ें- तुम लोग का ब्रेकअप होगा… सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के रिश्ते पर क्यों कही थी यह बात
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
5 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
6 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
6 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
23 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines