हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

प्लेन क्रैश में लाइफ जैकेट कितना काम आती है? जानिए एयरक्रू मेंबर की जुबानी

प्लेन में मिलने वाली लाइफ जैकेट पानी में डूबने से बचाने के लिए है, लेकिन हर प्लेन क्रैश पानी में नहीं होता। एक्स-क्रू मेंबर के मुताबिक, ज्यादातर क्रैश जमीन पर होते हैं, ऐसे में लाइफ जैकेट की जरूरत बहुत कम मामलों में ही पड़ती है।

विज्ञापन

हर फ्लाइट में टेकऑफ से पहले एयर होस्टेस और क्रू मेंबर लाइफ जैकेट कैसे पहननी है, ये बड़े ध्यान से बताते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर सच में प्लेन पानी में गिर जाए तो ये लाइफ जैकेट हमारी जान बचा पाएगी या नहीं? एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने इस पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनके अनुसार, लाइफ जैकेट जितनी ज़रूरी है, उतनी ही इसकी सीमाएं भी हैं। आइए जानते हैं कि हकीकत में ये कितना कारगर है।

लाइफ जैकेट की असल भूमिका

लाइफ जैकेट का मुख्य काम है आपको पानी में तैरने में मदद करना। जब प्लेन पानी में लैंड करता है जिसे “डिचिंग” कहा जाता है उस समय यात्रियों को पानी में उतरना पड़ सकता है। ऐसे में लाइफ जैकेट शरीर को ऊपर बनाए रखती है और डूबने से बचाती है।

हर प्लेन में होती है लाइफ जैकेट, मगर…

भले ही हर प्लेन में सीट के नीचे लाइफ जैकेट रखी जाती है, लेकिन ये तब काम करती है जब आप सही समय पर उसे पहन लें। कई बार हादसे इतने अचानक होते हैं कि लोगों को लाइफ जैकेट निकालने का भी मौका नहीं मिलता। इसके अलावा अगर पानी में तेज़ बहाव या खराब मौसम हो तो जैकेट पहनना ही काफी नहीं होता।

एक्स-क्रू मेंबर S.K. कुमार का बड़ा खुलासा

पूर्व फ्लाइट क्रू मेंबर एस.के. कुमार ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया चैनल पर बातचीत के दौरान फ्लाइट में मिलने वाली लाइफ जैकेट्स को लेकर दिलचस्प जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जब कोई फ्लाइट समुद्र के ऊपर से लंबी दूरी तय करती है, यानी चार घंटे या उससे ज्यादा समय तक पानी के ऊपर रहती है तब विमान में लाइफ जैकेट रखना अनिवार्य होता है। कुमार के मुताबिक, “ये जैकेट 100% असरदार होती हैं। जब तक ये फट न जाए या मछली या किसी नुकीली चीज से छेद न हो जाए तब तक आप पानी में कई दिनों तक भी जिंदा रह सकते हैं।” हालांकि उन्होंने ये भी माना कि “भगवान की कृपा से मुझे आज तक इसे कभी इस्तेमाल करने की नौबत नहीं आई।” यानी पानी में इमरजेंसी लैंडिंग के मामले बहुत ही कम होते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरी तैयारी जरूरी है

पानी में उतरने की स्थिति में क्या करें?

अगर कभी प्लेन पानी में लैंड करता है तो घबराने के बजाय सबसे पहले अपनी जैकेट पहनें। ध्यान रखें कि एयरक्राफ्ट से बाहर निकलने के बाद ही जैकेट फुलाएं, वरना फूली हुई जैकेट के साथ फ्लाइट से निकलना मुश्किल हो सकता है। लाइफ जैकेट निश्चित तौर पर पानी में जान बचा सकती है, लेकिन ये तभी संभव है जब बाकी चीजें भी साथ दें जैसे समय पर बाहर निकलना, शांत रहना और क्रू की बात मानना।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें