Cooked Rice for Face: कई बार चावल बहुत से ज्यादा बन जाते हैं, खासतौर से रात में और रात का बचा हुआ खाना खाया नहीं जाता. ऐसे में इन्हें फेंकने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं बचता. अगर आप भी यही करते हैं तो ऐसा ना करें, क्योंकि इन्हीं बचे हुए चावलों से आप अपनी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकती हैं. चावल में अमीनो एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. यह स्किन के दाग-धब्बे कम करने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम भी करते हैं. इसलिए अगली बार जब भी आपके घर में चावल बच जाएं, तो उन्हें फेंकने के बजाय नीचे बताए गए तरीके से इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी कौन है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, भक्ति में लीन नजर आई दुल्हनिया
चावल फेस पैक के फायदे
- नेचुरल ग्लो बढ़ाने का काम
- फाइन लाइन्स के लिए फायदेमंद
- झुर्रियों को कम करने में मदद
- सन डैमेज से प्रोटेक्शन
- टैनिंग कम करने में असरदार
- स्किन को क्लीन रखने में मदद
बचे चावल का फेस पैक कैसे बनाएं?
घर पर फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए बस आपको नेचुरल सामग्रियों की जरूरत होगी, जिन्हें चावल के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है.
- सबसे पहले रात के बचे चावल लें और उन्हें पानी में डालकर अच्छी तरह पीस लें.
- स्मूथ पेस्ट तैयार करने के बाद एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का पेस्ट, 1 चम्मच दही और शहद डालें.
- इन सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और 15 मिनट के लिए रख दें.
चेहरे पर कैसे लगाएं?
- पहले चेहरे को साफ पानी से धोएं. फिर चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें.
- अब हल्के हाथों से मसाज करें और गुनगुने पानी से धो लें.बस आपका चेहरा कुदरती अच्छा लगेगा.
कैसे लगाएं?
आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं. कुछ हफ्ते में आपको फर्क महसूस होने लगेगा. यह स्किन को धीरे-धीरे साफ और सॉफ्ट बनाने का काम करता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- आप उबले हुए चावल का इस्तेमाल करें, मिर्च वाले चावल से चेहरा दूर रखें.
- आंखों के पास मास्क ना लगाएं, क्योंकि इससे रोशनी को फर्क महसूस हो सकता है.
- अगर आपके चेहरे पर चोट लगी है तो इस पैक को बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें.
इसे भी पढ़ें- लड़के कैसे करें बजट में स्किनकेयर? जानें डॉ. सुभाष गोयल की बेस्ट टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
2 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
4 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
18 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
22 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines