Foot Soak When Tired: व्यक्ति थक-हारकर घर लौटता है तो महसूस होता है जैसे बदन टूट रहा है. कभी हाथ-पैरों में दर्द होता है तो कभी शरीर में ताकत ही नहीं लगती. ऐसे में एक छोटा सा हैक शरीर की पूरी थकान उतार सकता है. थककर बिस्तर पर पड़े रहने से शरीर का दर्द दूर नहीं होता और ना ही आराम मिलता है. ऐसे में गर्म पानी का नुस्खा आजमा लिया जाए तो शरीर से थकान तो कम होती ही है, दर्द कम होता है और फिर चैन की नींद आती है सो अलग. यहां जानिए गर्म पानी में नमक (Salt) के साथ क्या डालकर पैर डुबोने पर बदन दर्द से राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें – जापानी लोग कैसे रखते हैं अपने घर को साफ? आप भी इन टिप्स से चमका सकते हैं अपना आशियाना
गर्म पानी में नमक के साथ क्या डालें
सादा नमक या एप्सम सॉल्ट के साथ ही फिटकरी (Fitkari) का टुकड़ा गर्म पानी में डालें. इस पानी में पैर डुबोकर रखने पर बदन दर्द से राहत मिल सकती है. फिटकर को एलम (Alum) कहते हैं. इसमें पौटेशियम, एल्युमिनियम और सल्फर होता है जो कई तरह से फायदेमंद है. ऐसे में अगर गर्म पानी में नमक और फिटकरी डालकर इसमें पर डुबोकर बैठा जाए तो पैर का दर्द, शरीर का दर्द और शरीर की थकान कम होने लगती है.
फिटकरी के और भी हैं फायदे
अगर आप मुंह से बदबू आने की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो फिटकरी के पानी (Fitkari Water) से कुल्ला किया जा सकता है. गर्म पानी में फिटकरी का टुकड़ा डालें और उस पानी को मुंह में रखकर थूक दें. इससे मुंह की बदबू से राहत मिलती है. ध्यान रहे कि आप फिटकरी का पानी पी ना लें क्योंकि इससे उल्टी या जी मितलाने की दिक्कत हो सकती है.
मसूड़ों की दिक्कतों दूर करती है फिटकरी
थोड़ा सा काला नमक लेकर इसमें थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर (Fitkari Powder) और चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिलाकर मसूड़ों पर लगाया जाए तो मसूड़ों की दिक्कतों से राहत मिल सकती है.
आफ्टरशेव की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल
फिटकरी को आफ्टर शेव की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. शेव करने के बाद फिटकरी को त्वचा पर मल सकते हैं. अगर किसी तरह का छोटा कट लगा होगा या स्किन घिसी होगी तो फिटकरी दिक्कत को कम करने में मदद करेगी और इससे स्किन नेचुरली निखर भी जाएगी.
यह भी पढ़ें – नींद की कमी नहीं बल्कि इन 7 कारणों से भी हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, वजह चौंका देगी आपको
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines