Homemade Hair Mask: आजकल की तनाव से भरी जिंदगी में बालों का झड़ना और टूटना लोगों के लिए आम समस्या है. मार्केट में कई केमिकल प्रोडक्ट्स मौजूद होने के बाद भी घर की चीजों से बने ये घरेलू नुस्खे आज भी फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आप भी अपने बालों में दोबारा जान डालना चाहते हैं तो दही से बने हेयर मास्क (Dahi Hair Mask)आपके काम आ सकते हैं. ये हेयर पैक बालों को जड़ों से सिरों तक फायदा देते हैं. आइए जानते हैं दही में किन 4 चीजों को मिलाकर ये हेयर पैक बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – मानसून में डल पड़ गई है त्वचा? घर पर बनाएं ये फेस पैक्स, लौट आएगी नैचुरल चमक
दही हेयर मास्क बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
4 चम्मच दही
2 चम्मच मेहंदी पाउडर
1 चम्मच कलौंजी के दाने
2 लौंग
1 चम्मच हल्दी पाउडर
ऐसे तैयार करें हेयर पैक
- सबसे पहले कलौंजी और लौंग को पीसकर बिल्कुल बारीक पाउडर बना लें.
- अब एक बर्तन में 4 चम्मच दही लें. इसमें 2 चम्मच मेहंदी पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और तैयार किया हुआ कलौंजी-लौंग का पाउडर भी डाल दें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें ताकि इसे आसानी से बालों में लगाया जा सके.
हेयर पैक लगाने का सही तरीका
इस तैयार किए गए पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर पूरी लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं. करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी और माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें.
आप इस हेयर पैक को हफ्ते में कम से कम एक बार लगा सकते हैं.
किन बातों का रखें ध्यान
इस हेयर पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी तरह की एलर्जी का पता चल सके. अगर स्कैल्प पर घाव, एलर्जी या किसी प्रकार की त्वचा से संबंधित समस्या है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. पैक को 45 मिनट से 1 घंटे से ज्यादा समय तक बालों में न रखें. हर व्यक्ति का स्कैल्प अलग होती है इसलिए इस पैक के परिणाम भी अलग-अलग हो सकते हैं.
बालों को क्या फायदे मिल सकते हैं
दही, मेहंदी, कलौंजी, लौंग और हल्दी से तैयार ये हेयर पैक बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है. इसका नियमित इस्तेमाल बालों को मॉइस्चराइज करने, प्राकृतिक रंग देने, स्कैल्प को स्वस्थ रखने और बालों की देखभाल में मदद कर सकता है. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति के बालों और स्कैल्प के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
बालों की बेहतर देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स
- सिर्फ हेयर पैक (Hair Pack) लगाने से ही बाल स्वस्थ नहीं रहते, बल्कि एक अच्छा हेयर केयर रूटीन और हेल्दी डाइट होना भी उतना ही जरूरी होता है. इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन-ई और आयरन से भरपूर चीजे शामिल करें.
- बालों को अंदर से पोषण देने के लिए कम से कम 3 लीटर पानी पिएं.
- बालों पर ब्लो-ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें.
- हफ्ते में एक बार गुनगुने तेल से स्कैल्प की मालिश करें. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करती है.
- बालों को ज्यादा गर्म पानी से न धोएं और बालों को धोते समय शैम्पू सिर्फ स्कैल्प पर लगाएं, जबकि कंडीशनर
- केवल बालों की लंबाई पर ही लगाएं.
यह भी पढ़ें – सिर में खुजली होने पर क्या लगाना चाहिए? जानिए कैसे दूर होगी स्कैल्प की खुजलाहट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines