Dry Lips Remedies: मौसम बदलने पर सबसे पहले होंठों की त्वचा प्रभावित होती है. होंठों की स्किन पतली और कोमल होती है और इसीलिए मौसम की मार झेल नहीं पाती. सर्दियों की शुष्क और ठंडी हवा होंठों को ड्राई बना देती है और होंठ कटने-फटने लगते हैं. अगर आप भी ड्राई लिप्स की समस्या से दोचार हो रहे हैं तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) का बताया यह नुस्खा आपके बेहद काम आएगा. यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण के अनुसार किस तरीके से सूखे होंठों (Cracked Lips) को एकबार फिर मुलायम बनाया जा सकता है.
फटे होंठों को भरने का आयुर्वेदिक नुस्खा
आचार्य बालकृष्ण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि सदियों पुराना एक नुस्खा है जिससे फटे होंठों की दिक्कत को दूर किया जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि अपनी नाभि में तेल डालकर सोना है. आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि रात को सोने से पहले नाभि में तेल की कुछ बूंदे डाल लें और सो जाएं. इससे होंठ मुलायम हो जाते हैं.
नाभि में आमतौर पर कुछ तेल डालने बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आप चाहे तो नाभि में नारियल का तेल डाल सकते हैं, बादाम का तेल डाल सकते हैं या फिर कैस्टर ऑयल नाभि में डाल सकते हैं. ये तेल नाभि में डाले जाएं तो ना सिर्फ होंठों को मुलायम बनाते हैं बल्कि इनसे स्किन पर भी ग्लो आता है और त्वचा चमकदार बनती है सो अलग.
ये घरेलू उपाय भी आते हैं काम
नाभि में तेल डालने (Navel Oiling) के अलावा भी कुछ ऐसे उपाय हैं जो फटे होंठों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं. आप भी इन नुस्खों को आजमाकर देख सकते हैं –
शहद – फटे होंठों को भरने के लिए होंठों पर शहद लगाया जा सकता है.
एलोवेरा जैल – एलोवेरा जैल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होंठों को भरने में मदद करते हैं. इससे होंठों को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं.
चीनी का स्क्रब – हफ्ते में 1-2 बार चीनी का स्क्रब होंठों पर मला जाए तो फटी त्वचा भरती है और मुलायम बनती है.
कॉफी स्क्रब – शहद में कॉफी मिलाकर होठों पर एक मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. इससे होंठ मुलायम बनते हैं.
घी – फटे होंठों पर घी (Ghee) भी लगया जा सकता है. इससे होंठों की स्किन को मॉइस्चर मिलता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
30 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines