Skin Care In 40s: उम्र बढ़ना एक ऐसी प्रक्रिया है जो निरतंर चलती जाती है. उम्र बढ़ती है तो त्वचा पर उम्र बढ़ने के निशान नजर आना भी लाजिमी है. लेकिन, बहुत से लोग त्वचा का सही तरह से ख्याल नहीं रखते हैं जिस चलते स्किन जरूरत से ज्यादा बूढ़ी दिखने लगती है. आपने नोटिस किया होगा कि जिन लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल अच्छा होता है उन्हें लोग अक्सर कहते हैं कि आपकी त्वचा से तो उम्र का अंदाजा ही नहीं लगता. वहीं, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिनकी उम्र कम होने पर भी उन्हें लोग अक्सर ही आंटी के बजाया अम्मा जी कहने लगते हैं. ऐसे में आप ये गलतियां ना करें और समय रहते सही स्किन केयर और खानपान को अपना लीजिए. यहां जानिए चेहरे पर क्या लगाने से और किन चीजों को खाने से आपकी त्वचा 40 की उम्र में भी 30 की दिखेगी और त्वचा पर जल्दी झुर्रियां (Wrinkles) भी नजर नहीं आएंगी.
जवां दिखने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं
झुर्रियां दूर करने के लिए आप केले का फेस मास्क बनाकर लगा सकती हैं. केले का फेस मास्क (Banana Face Mask) बनाने के लिए आधा केला लेकर मसल लें. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाया जा सकता है. इस तैयार फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट रखें और धोकर हटा लें. त्वचा निखर जाती है.
यह भी पढ़ें – कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से काली कोहनी दिखने लगेगी साफ
अरंडी का तेल भी स्किन को एंटी-एजिंग गुण देता है. इस तेल की 2 से 3 बूंदे चेहरे पर मलकर लगाई जा सकती हैं. इसे चेहरे पर लगाए रखने के कुछ देर बाद धोकर हटाया जा सकता है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस तेल को रातभर भी लगाकर रख सकते हैं.
स्किन को टाइटनिंग गुण देने के लिए दही और हल्दी का फेस मास्क लगाया जा सकता है. फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं. इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. स्किन को फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और त्वचा पर नमी आती है सो अलग.
जवां त्वचा के लिए कौन सी एंटी-एजिंग चीजें खाएं
- गाजर एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. गाजर खाने पर त्वचा को फायदेमंद बीटा कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं जो त्वचा को जवां (Younger Looking Skin) बनाने में मदद करते हैं.
- त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए पपीता भी खाया जा सकता है. पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है.
- सूखे मेवे ओमेगा-3 और कॉपर समेत विटामिन ई और हेल्दी फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जो त्वचा को निखारने में मददगार हैं.
- ओटमील खो भी एंटी-एजिंग डाइट (Anti Aging Diet) का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें विटामिन बी, जिंक और कॉपर के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं.
- बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और त्वचा को एंटी-एजिंग गुण देती हैं. बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज और ब्लूबेरीज को रोजाना खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – लड़के कैसे करें बजट में स्किनकेयर? जानें डॉ. सुभाष गोयल की बेस्ट टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
53 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines