Hari Mirch Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye: हरी मिर्च का इस्तेमाल तीखेपन के लिए किया जाता है. यह स्वाद बढ़ाने का भी काम करती हैं. कई लोग तो ऐसे भी हैं जो लाल मिर्च के बजाय हरी मिर्च का ही इस्तेमाल करते हैं. इसलिए उनके फ्रिज में हरी मिर्च रखी रहती हैं. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हरी मिर्च कुछ ही दिनों में सड़ने लगती हैं और फ्रिज से बदबू भी आने लगती है. दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह पानी है. अगर हरी मिर्च जरा-सी भी गीली होगी तो यह आपस में चिपकने लगती हैं. ध्यान न देने पर यह कुछ ही दिन में खराब हो जाती हैं. पर अगर साफ करने के बाद भी हरी मिर्च खराब हो रही हैं तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. हम आपके साथ कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसे हरी मिर्च रखते वक्त फॉलो किया जा सकता है.
पानी से क्यों खराब होती है हरी मिर्च?
हरी मिर्च को धोने के बाद अगर उसे ठीक से सुखाया न जाए तो उसमें नमी रह जाती है. यही नमी फफूंद बनने और सड़न की शुरुआत कर देती है. जब मिर्च को फ्रिज में रखा जाता है, तो यह नमी ठंडे तापमान में और भी ज्यादा असर दिखाती है. इसलिए रखते वक्त पानी का ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- Multivitamin Chutney Recipe: घर में इस तरह बनाएं मल्टीविटामिन चटनी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद
हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के टिप्स
- अगर आप हरी मिर्च को धोकर रख रहे हैं, तो एक साफ कपड़े से पोंछ कर सुखा लें.
- बेहतर होगा कि आप इसे बिना पॉलिथीन के रखें, वरना इसमें रखे-रखे हरी मिर्च खराब हो जाएंगी.
- सूखी मिर्चों को किसी एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में स्टोर करें.
- हरी मिर्च को फ्रिज के उस हिस्से में रखें जहां सब्जियां रखी जाती हैं.
- अगर मिर्च ज्यादा दिनों तक स्टोर करना है तो एक बार धूप में अच्छी तरह से सूखा लें.
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ रही हैं हरी मिर्च? स्टोर करने से पहले करें ये काम, हफ्तेभर रहेंगी एकदम फ्रेश
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर कोई हरी मिर्च पीली हो रही है या सड़ रही है तो उसके साथ बिल्कुल न रखें.
- किसी भी डिब्बे में रखने से पहले चेक करें कि कहीं से हवा तो नहीं आ रही.
- हर दूसरे दिन हरी मिर्च को चेक करें. खराब हरी मिर्च को निकालकर फेंकते रहें.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines