फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ रही हैं हरी मिर्च? स्टोर करने से पहले करें ये काम, हफ्तेभर रहेंगी एकदम फ्रेश

Store Green Chillies: हरी मिर्च जल्दी खराब होने की वजह उनमें मौजूद पानी है. अगर मिर्चों में नमी रह जाए, तो वे सड़ने लगती हैं. इसलिए उन्हें स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखा लें, ताकि वे ज्यादा दिन तक फ्रेश रहें और फ्रिज में बदबू भी न आए.

how to store green chillies in freezer

हरी मिर्च को स्टोर करने के हैक्स- Image Credit- Freepik

Hari Mirch Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye: हरी मिर्च का इस्तेमाल तीखेपन के लिए किया जाता है. यह स्वाद बढ़ाने का भी काम करती हैं. कई लोग तो ऐसे भी हैं जो लाल मिर्च के बजाय हरी मिर्च का ही इस्तेमाल करते हैं. इसलिए उनके फ्रिज में हरी मिर्च रखी रहती हैं. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हरी मिर्च कुछ ही दिनों में सड़ने लगती हैं और फ्रिज से बदबू भी आने लगती है. दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह पानी है. अगर हरी मिर्च जरा-सी भी गीली होगी तो यह आपस में चिपकने लगती हैं. ध्यान न देने पर यह कुछ ही दिन में खराब हो जाती हैं. पर अगर साफ करने के बाद भी हरी मिर्च खराब हो रही हैं तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. हम आपके साथ कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसे हरी मिर्च रखते वक्त फॉलो किया जा सकता है.

विज्ञापन

पानी से क्यों खराब होती है हरी मिर्च?

हरी मिर्च को धोने के बाद अगर उसे ठीक से सुखाया न जाए तो उसमें नमी रह जाती है. यही नमी फफूंद बनने और सड़न की शुरुआत कर देती है. जब मिर्च को फ्रिज में रखा जाता है, तो यह नमी ठंडे तापमान में और भी ज्यादा असर दिखाती है. इसलिए रखते वक्त पानी का ध्यान रखें.

विज्ञापन

हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के टिप्स

  • अगर आप हरी मिर्च को धोकर रख रहे हैं, तो एक साफ कपड़े से पोंछ कर सुखा लें.
  • बेहतर होगा कि आप इसे बिना पॉलिथीन के रखें, वरना इसमें रखे-रखे हरी मिर्च खराब हो जाएंगी.
  • सूखी मिर्चों को किसी एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में स्टोर करें.
  • हरी मिर्च को फ्रिज के उस हिस्से में रखें जहां सब्जियां रखी जाती हैं.
  • अगर मिर्च ज्यादा दिनों तक स्टोर करना है तो एक बार धूप में अच्छी तरह से सूखा लें.

इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ रही हैं हरी मिर्च? स्टोर करने से पहले करें ये काम, हफ्तेभर रहेंगी एकदम फ्रेश

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर कोई हरी मिर्च पीली हो रही है या सड़ रही है तो उसके साथ बिल्कुल न रखें.
  • किसी भी डिब्बे में रखने से पहले चेक करें कि कहीं से हवा तो नहीं आ रही.
  • हर दूसरे दिन हरी मिर्च को चेक करें. खराब हरी मिर्च को निकालकर फेंकते रहें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ