Hair Fall During Shower: लोगों के बीच हेयर फॉल की समस्या आज के वक्त में इतना ज्यादा बढ़ गई है कि कम उम्र में ही लोगों गंजापन का शिकार हो रहे हैं. हालांकि, कई बार यह बात सामने आई है कि लोग सही तरह से बालों की केयर नहीं करते और नहाते वक्त बालों को कैसे धोना चाहिए इसके बारे में नहीं जानते. यही वजह है कि महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बावजूद बालों पर कोई असर नहीं होता और बाल पहले की तरह झड़ते रहते हैं. हालांकि अगर आप वक्त रहते कुछ जरूरी टिप्स अपनाएंगे, तो इस आफत से राहत पा सकते हैं और अपने बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बालों को झड़ने से बचाए.
यह भी पढ़ें: होली खेलते वक्त कान या मुंह में चला जाए रंग, तो क्या करें? तुरंत अपनाएं ये टिप्स वरना बढ़ सकती
यह आम गलतियां कमजोर कर देते हैं बाल Hair Fall Solution At Home
बाल धोने का सही तरीका नहीं मालूम होने के कारण लोग नहाते वक्त ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. इनमें ज्यादा गरम पानी, ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल, जोर से रगड़ना, गीले बालों पर कंघी करना आदि शामिल है. हालांकि अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल अच्छे से ग्रो करें और गंजेपन की समस्या दूर हो जाए, तो कुछ टिप्स को जरूर अपनाएं.
इन टिप्स से रोके बालों को झड़ना Baal Jhadne Se Kaise Roke
- बालों को धाने से पहले कम से कम 30-40 मिनट पहले पूरे बालों पर हल्का गुनगुना तेल लगाए और मालिश करें. इसके लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल या आंवला तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं.
- नहाते वक्त बालों पर सीधा गरम पानी ना डालें, इसके बजाय हल्का गरम या गुनगुना पानी से बालों को धोएं. ज्यादा गरम पानी स्कैल्प की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो जाते हैं.
- अक्सर लोग बालों को धोते वक्त बहुत शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, जोकि गलत है. सही तरीका यह है कि शैम्पू को हाथ में लेकर थोड़ा पानी मिलाएं, जब झाग बन जाए, तो फिर उसे हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं. साथ ही ध्यान रखें कि बालों को हफ्ते में 2-3 बार ही धोएं.
- शैम्पू को बालों में लगाते समय कई लोग नाखून से जोर-जोर से बालों पर या स्कैल्प पर उंगलिया रगड़ने लगते हैं. यह सही तरीका नहीं है, आपको चाहिए कि आप हल्के हाथों से मालिश करें, तभी गंदगी भी साफ होगी और बाल भी सुरक्षित रहेंगे.
- अगर आप बालों पर कंडीशनर लगा रहे हैं, तो यह बात ध्यान रखें कि कंडीशनर हमेशा बालों की लंबाई पर लगाएं, जड़ों या स्कैल्प पर नहीं. जड़ों में लगाने से स्कैल्प ऑयली हो सकता है और बाल जल्दी गंदे दिखने लगते हैं. कंडीशनर लगाने के बाद बालों को 2-3 मिनट छोड़ दें और जब वक्त पूरा हो जाए, तब अच्छी तरह धो लें.
- धोने के बाद बाल कमजोर होते हैं, इसलिए तुरंत कंघी न करें. तौलिये से हल्के हाथों से पानी सोखें, साथ ही, बालों को रगड़ने से भी बचें. थोड़ा सूखने पर चौड़े दांतों वाली कंघी बालों को सुलझाएं.
- इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपने झड़ते बालों को रोक सकते हैं और उनकी ग्रोथ बढ़ा सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 hr agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
5 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
22 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines