Hair Fall Control: बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी हो सकती है. बाल झड़ने के कारण भी बहुत से हो सकते हैं, जैसे सही हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करना, मौसम का असर, धूप के चलते, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, तनाव लेना, हीटिंग टूल्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना या गलत हेयर स्टाइल बनाना आदि. ऐसे में बालों का झड़ना रोकने के लिए मेटाबॉलिक डॉक्टर और स्पॉर्ट्स फिजिओ एंड न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सुधांशु राय के बताए टिप्स आजमाकर देखे जा सकते हैं. डॉक्टर सुधांशु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस पोस्ट को शेयर किया है जिसमें उन्होंने मेंशन किया है कि अगर आप 21 दिन तक उनके बताए 7 काम करेंगे तो आपका हेयर फॉल रुक सकता है और बालों की जड़ें मजबूत (Strong Roots) हो जाती हैं.
हेयर फॉल रोकने के लिए 21 दिन तक करें ये 7 काम
प्रोटीन खाना – प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा लेने पर बालों का झड़ना कम हो सकता है. डॉक्टर का कहना है कि रोज शरीर के प्रति किलोग्राम पर 1.2 से 1.6 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए.
ओमेगा-3 का सेवन – हफ्ते में एक बार ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर चीजें जरूर खाएं.
विटामिन और आयरन – विटामिन डी, विटामिन बी12 (Vitamin B12) और आयरन का टेस्ट करवाएं और अगर शरीर में इनकी कमी है तो उसे फिक्स करें.
स्कैल्प मसाज – रोजाना बालों की जड़ों पर मालिश करें. रोज जेंटली स्कैल्प मसाज की जाए तो इससे बालों का झड़ना कम होता है और हेयर ग्रोथ प्रोमोट होती है.
टाइट हेयरस्टाइल ना करना – कोशिश करें कि आप टाइट हेयरस्टाइल ना बनाएं. टाइट हेयरस्टाइल से बालों का झड़ना बढ़ता है. इससे स्कैल्प से बाल हटना शुरू हो जाते हैं.
स्ट्रेस मैनेजमेंट – तनाव बाल झड़ने के मुख्य कारणों में शामिल है. इसीलिए स्ट्रेस मैनेजमेंट (Stress Management) पर ध्यान दें. कोशिश करें कि आप अपने लाइफस्टाइल में उन आदतों को शामिल करें जिनसे तनाव कम होता है.
स्लीप शेड्यूल सुधारना – नींद की कमी बालों के झड़ने की वजह बन सकती है. इसीलिए अपने स्लीप शेड्यूल को बेहतर करने पर जोर दें.
इस बात का रखें खास ख्याल
अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं तो इसकी वजह गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी हो सकता है. इसीलिए अपने हेयर केयर प्रोडक्ट्स को हेयर टाइप के अनुसार ही चुनें. अगर बाल ऑयली हैं तो ऑयली हेयर केयर प्रोडक्ट्स लें और अगर बाल ड्राई हैं तो ड्राई हेयर के अनुसार हेयर केयर प्रोडक्ट्स का चुनाव करें. सही प्रोडक्ट्स बालों का झड़ना रोकते हैं और बाल बढ़ाने (Hair Growth) में मददगार होते हैं.
यह भी पढ़ें – Diwali 2025: दिवाली पर बॉस को गिफ्ट में देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, लगेंगे बेहद प्रोफेशनल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
3 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines