आज के समय में मोबाइल, टैबलेट और टीवी बच्चों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं. कई बच्चे बिना मोबाइल के खाना नहीं खाते, रोना बंद नहीं करते या फिर हर समय स्क्रीन देखने की जिद करते हैं. अगर कोई मां फोन नहीं देती है तो बच्चा मारने तक लग जाता है. इसलिए कई बार मां को भी गुस्सा आ जाता है और रिश्ता खराब हो जाता है. हालांकि, बच्चे को स्क्रीन टाइम कम करने के लिए एकदम न कहें, क्योंकि इससे बच्चा परेशान होगा. आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से बच्चों का स्क्रीन टाइम आसानी से कम कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Sawan Recipe: रोज गुलकंद घेवर से बढ़ाएं सावन का स्वाद, मिनटों में जानें बनाने का तरीका
बच्चे का स्क्रीन टाइम कैसे कम करें? | Stop Watching Phone Addiction
धीरे-धीरे कम करें स्क्रीन टाइम
अगर बच्चा रोज 4 घंटे मोबाइल देखता है तो उसे एकदम से बंद न करें. हर हफ्ते 20 मिनट स्क्रीन टाइम कम करें. इससे बच्चे को नई आदत अपनाने में आसानी होगी और वह ज्यादा परेशान नहीं करेगा.
खाने के समय मोबाइल बिल्कुल न दें
कई घरों में बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल दे दिया जाता है. इससे बच्चे की आदत बन जाती है. कोशिश करें कि परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर खाना खाएं और टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल न करें.
स्क्रीन की जगह मजेदार चीजें करें
बच्चों का ध्यान मोबाइल से हटाने के लिए उनमें रंग भरने की किताब, ब्लॉक, पजल, कहानी की किताबें, ड्राइंग या आउटडोर गेम्स जैसी मजेदार चीजें करने के लिए कहें. जब बच्चे किसी मजेदार काम में बिजी होंगे तो उनकी स्क्रीन की इच्छा अपने आप कम होने लगेगी.
खुद बना दें रोल मॉडल
बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने घर में देखते हैं. अगर पेरेंट्स हर समय मोबाइल में बिजी रहेंगे तो बच्चे भी वैसा ही करेंगे. इसलिए घर में कुछ समय नो-स्क्रीन टाइम डिसाइड करें और उस दौरान परिवार के साथ बातें करें.
सिर्फ काम के लिए दें फोन
बच्चे को बहुत ही कम उम्र में फोन दे देना सही नहीं है. ऐसा करना मतलब उनके फ्यूचर के साथ खिलवाड़ करना है. आप अपना फोन दें और सिर्फ काम के लिए ही दें, क्योंकि अगर उनके पास फोन रहेगा तो वो रील्स देखेंगे और वक्त बर्बाद करेंगे.
इसे भी पढ़ें- क्या फैटी लिवर की बीमारी लाइफटाइम इफेक्ट करती है? एक्सपर्ट ने समझाया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
11 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
15 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
15 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
18 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
19 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines