Delhi NCR Kidnapping 2026: दिल्ली-एनसीआर से हालिया दिनों में कई चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि हर दिन दिल्ली से ही लगभग 70 से 80 लोग गायब हो रहे हैं. ऐसे में लोगों में किडनैपिंग को लेकर डर बैठने लगा है. इसी खबर पर बात करते हुए हरियाणा के पुलिस कांस्टेबल अमित यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल वर्दीवाला007 से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अपने और अपने परिवार को अपहरण या किसी दुर्घटना से बचाने के लिए किन जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ऑफिसर के बताए सेफ्टी टिप्स (Safety Tips) आपके भी बेहद काम आएंगे.
ऑफिसर ने बताया सेफ्टी से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी बच्चा या बेटी घर से बाहर निकले या आप घर से बाहर कहीं दूर जा रहे हैं तो अपनी लाइव लोकेशन परिवार के किसी सदस्य या दोस्त के साथ शेयर जरूर करें.
- रात के अंधेरे में बाहर निकलने से बचें. अगर रात के समय कैब या टैक्सी बुक कर रहे हैं तो किसी ट्रस्टेड ऐप या वेबसाइट से ही टैक्सी बुक करें. इस कैब की नंबर प्लेट की फोटो खींचकर किसी परिचित तो जरूर भेजें.
- कुछ एमरजैंसी हेल्पलाइन नंबरों को याद कर लें. पुलिस का नंबर 100 है, वुमेन हेल्पलाइन नंबर 1091 और 181,है, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 है और एंबुलेंस का नंबर 102 है. जब भी कोई खतरा महसूस हो तो इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया जा सकता है.
- अगर आपको ऐसा लगता है कि कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है या आपको डराने धमकाने की कोशिश कर रहा है तो तुरंत 100 नंबर पर या 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसकी जानकारी दें ताकि पुलिस तुरंत आपकी मदद के लिए पहुंच सके.
इन बातों का भी रखें ध्यान
किसी भी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट ना लें. अगर आप देररात सफर कर रहे हैं तो सार्वजनिक वाहन और भीड़भाड़ वाले रास्ते से जाना आमतौर पर सुरक्षित होता है. इसके अलावा, बच्चों को स्ट्रेंजर डेंजर के बारे में बताएं. उन्हें बताएं कि किसी अनजान से कुछ खाने का नहीं लेना है और किसी की बातों में आकर साथ कहीं नहीं निकलना है.
यह भी पढ़ें – स्कूल बस का रंग हमेशा पीला ही क्यों होता है?
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
14 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
16 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
20 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines