How to Roast Corn: सर्दियों में भुट्टा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. लोग इसे कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं. कुछ लोग उबालना पसंद करते हैं तो कुछ पॉपकॉर्न बनाकर खाते हैं. लेकिन, भुट्टे खाने का असली मजा भुनकर खाने में आता है. हालांकि, रोज-रोज भुने हुए भुट्टे को खरीदना या दुकानदार को ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप बिल्कुल परफेक्ट तरीके से घर पर भी भुट्टे को भून सकते हैं. इसके लिए आपको कोयले या फिर रेत की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस आपको हमारे बताए गए हैक को फॉलो करना होगा. इस हैक को अपनाने के बाद भट्टा बिना जले आराम से सिक जाएगा.
इसे भी पढ़ें- Pornstar Martini Recipe: पॉर्नस्टार मार्टिनी कैसे बनाते हैं? मॉडर्न क्लासिक ड्रिंक को ऐसे करें तैयार
घर पर कैसे भुन सकते हैं भुट्टा?
वैसे तो भुट्टा कोयले पर भुना जाता है, लेकिन अगर आपके पास यह नहीं है तो गैस का इस्तेमाल करना होगा. गैस पर भुट्टा बहुत ही आसानी से भुन जाएगा और आप घर बैठे भुट्टे का लुत्फ उठा पाएंगे.
भुट्टा जलने से बचाने के लिए क्या करें?
कई लोगों की शिकायत होती है कि गैस पर भुट्टा अक्सर जल जाता है. ऐसे में आप फॉयल पेपर का इस्तेमाल करें. इससे ये अंदर से भुन भी जाएगा और आसानी से ग्रिल भी हो जाएगा.
फॉयल पेपर का इस्तेमाल कैसे करें?
- यह हैक आपको अजीब लग सकता है, लेकिन बहुत काम का है.
- इसके लिए सबसे पहले भुट्टे के छिलके अच्छी तरह से निकाल लें.
- भुट्टे को साफ करें और फॉयल पेपर पर तेल लगाकर भुट्टे को लपेटकर रख दें.
- आप पिघला हुआ बटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.बटर लगाने के बाद भुट्टे को गैस पर रख दें.
- अगर आपके पास ओवन है तो इसका इस्तेमाल करें.
- इसे टाइमर लगाकर प्रीहीट करें और जब ओवन प्रीहीट हो जाए, तो भुट्टे को रख दें.
- 10 मिनट बाद भुट्टा आसानी से भून जाएगा और आपका काम आसान हो जाएगा.
- बस भुट्टे को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से नमक या नींबू लगाकर सर्व करें.
फॉयल पेपर नहीं है तो क्या करें?
अगर आपके पास फॉयल पेपर नहीं है तो सिर्फ गैस का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको हल्की आंच का इस्तेमाल करना है, क्योंकि ज्यादा तेज आंच पर भुट्टा ऊपर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा ही रहेगा.
इसे भी पढ़ें- कद्दू के बीज खाना बनाते वक्त कैसे करें इस्तेमाल? ये सीक्रेट तरीका जान लें… स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल डोज
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 hr agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 hr agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
19 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
21 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
23 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines