Post Holi Hair Care: होली खेलते समय अक्सर ही यह सुध नहीं रहती है कि बालों का भी ख्याल रखना है. ऐसे में अक्सर ही होली के रंगों से बाल रंग जाते हैं ओर बालों की जड़ों तक रंग पहुंच जाता है. इसीलिए तो होली खेलने के कई-कई दिन बाद तक सिर की त्वचा यानी स्कैल्प लाल, पीली या नीली नजर आती है. ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम बता रहे हैं किस तरह हटेंगे होली के ये पक्के रंग. रसोई की ही कुछ चीजों से आप अपने लिए स्क्रब (Hair Scrub) बना सकते हैं. ये हेयर स्क्रब बालों पर जमे पक्के रंग को हटाने में मदद करते हैं.
बालों से कैसे हटाएं होली के रंग | How To Remove Holi Colors From Hair
चीनी और नींबू का स्क्रब
---खबर नीचे जारी है---
इस स्क्रब से स्कैल्प एक्सफोलिएट होती है और सिर से कलर हटने लगता है. स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच चीनी लेकर पीस लें. इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ही शहद मिला लें. तीनी चीजों को मिक्स करके बालों पर हल्के हाथों से मलें और फिर धोकर हटा लें. इस मिश्रण से बालों पर जमे जिद्दी रंग हटने लगते हैं.
---खबर नीचे जारी है---
दही और कॉफी का स्क्रब
---खबर नीचे जारी है---
घर में रखी दही और कॉफी (Curd And Coffee Scrub) आपके बालों से होली के गंदे रंग तो हटाएगी ही साथ ही इससे बालों को चमक मिलेगी और बाल मुलायम होने लगेंगे सो अलग. 2 बड़े चम्मच दही लेकर उसमें एक चम्मच कॉफी का पाउडर मिलाएं और बालों पर लगा लें. इस मिश्रण को बालों पर अच्छे से मलें और 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों से रंग बहता हुआ नजर आएगा.
---खबर नीचे जारी है---
नारियल तेल और बेकिंग सोडा
---खबर नीचे जारी है---
बालों से गंदे रंग हटाने में नारियल तेल और बेकिंगा सोडा (Baking Soda) भी काम आते हैं. इन दोनों ही चीजों को मिक्स करके स्कैल्प पर मल सकते हैं. आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाना होगा. अच्छे से मिक्स करने के बाद सिर पर लगाकर रखें और 10 मिनट बाद मलते हुए धोकर हटा लें. बालों की अच्छी सफाई हो जाती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों से रंग निकालने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें, हल्के गर्म पानी या गुनगुने पानी से रंग अच्छे से निकलता है.
- बालों को घिसें नहीं बल्कि हल्के हाथों से मलें. ज्याद घिसने पर बाल रूखे हो जाते हैं और टूटने लगते हैं.
- बालों को सुखाने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल ना करें. नेचुरली बाल सूखने दें.
- अगर रंग बहुत पक्का है तो बालों को धोने से एक घंटा पहले सिर पर नारियल का तेल लगा लें. इसके बाद बाल धोएंगे तो रंग जल्दी निकलता है.
- सिर पर सरसों का तेल लगाने से भी रंग छुड़ाने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें - होली खेलने से पहले कर लें यह काम नहीं तो अगले 3 महीनों तक झड़ने लगेंगे बाल, नोट कर लीजिए ये हेयर केयर टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.