Tea Stains Cleaning Tips: ज्यादातर घरों में सुबह-शाम चाय जरूर पी जाती है. चाय पीते-पीते रोज इस्तेमाल होने वाले कप बाहर से तो बिल्कुल साफ रहते हैं लेकिन अंदर की तरफ हल्की भूरी सी परत जमने लगती है जो देखने में अच्छी नहीं लगती है. खासकर अगर कप हल्के या फिर सफेद रंग का है तब तो यह निशान बहुत ज्यादा साफ दिखता है. कप को अच्छे से धोने के बाद भी ये दाग (Tea Stains) नहीं जाते हैं लेकिन अब आपको कप को घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं है. बस रसोई की ही कुछ चीजों की मदद से उस पर जमी परत ढीली हो सकती है फिर उसे आप हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन से घरेलू नुस्खे कप की चाय वाली परत से छुटकारा दिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें- किचन के सिंक में लग गए हैं पानी के दाग और दिखने लगी है गंदगी तो इस घोल से करें साफ, घर पर तैयार करें इस तरह
बेकिंग सोडा आएगा काम
चाय के कप को साफ करने के लिए सबसे पहले 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) में थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए. उसके बाद इस पेस्ट को कप के अंदर जमी भूरी परत पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दीजिए ताकि चाय की सूखी परत ढीली हो जाए. इसके बाद मुलायम स्पंज की मदद से हल्के हाथ से इसे रगड़ लीजिए और पानी से धो लीजिए. कप को बहुत जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है.
सफेद सिरके की मदद लें
कप को सफेद सिरके (White Vinegar) की मदद से साफ करने के लिए सबसे पहले चाय के कप में थोड़ा सा सफेद सिरका और उतनी ही मात्रा में पानी डालकर कम से कम उसे 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। ये तरीका पुराने चाय के निशान के लिए बहुत कारगर हो सकता है या फिर तब जब चाय का दाग केवल एक जगह नहीं बल्कि पूरे कप के अंदर हो. इसके बाद कप को पानी की मदद से अच्छे तरीके से धो लीजिए ताकि सिरके की गंध उसमें न रह जाए.
नींबू के छिलके को फेंकने से पहले ऐसे करें इस्तेमाल
चाय पीने के बाद नींबू का कटा हुआ छिलका लेकर उससे कप के अंदर के हिस्से को दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ लीजिए. अगर चाय के दाग पुराने हैं तो पहले उस पर थोड़ा पानी लगाकर नरम कर लीजिए. ये तरीका हल्के और ताजे दाग के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है.
नमक और नींबू का जुगाड़ आ सकता है काम
एक कटोरी में नींबू की कुछ बूंदें ले लीजिए और इसी में थोड़ा महीन नमक मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. अब इस पेस्ट को कप के अंदर दाग वाले हिस्से पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए फिर उसके बाद स्पंज की मदद से साफ कर लीजिए.
दाग हटाने के बाद ये गलती न करें
- चाय के दाग को हटाने के बाद साफ कप को अच्छी तरह धोकर फिर उसके बाद सुखाकर ही रखिए.
- अगर कप में चाय बच गई है तो उसे ज्यादा देर तक ऐसे ही न छोड़ें बल्कि उसे साफ करके रखें, ताकि चाय के दाग अंदर न पड़ें.
- कप को साफ करने के लिए तार वाला खुरदरा जूना न यूज करें, वरना कप के ऊपर खरोंच पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें – कबूतरों को बालकनी से भगाने के लिए रेलिंग पर टांग दीजिए यह एक चीज, Pigeons आस-पास भी नहीं भटकेंगे
संबंधित खबरें
रूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
28 mins agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
52 mins agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
15 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
18 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
23 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines