हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेट में अटकी गैस को बाहर निकालने के लिए नींबू पानी में मिला लें यह चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया रामबाण इलाज

Stomach Gas Home Remedies: आजकल त्योहारी दिन हैं और ऐसे में पकवान खाने से पेट जल्दी खराब होता है. अगर आप भी पेट पकड़कर बैठने को मजबूर हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस तरह पेट में अटकी गैस निकल जाएगी.

विज्ञापन
पेट की गैस को तुरंत कैसे खत्म करें. Image Credit- AI

Stomach Gas: पेट में गैस बनती है तो व्यक्ति का चैन से उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है, लेकिन तकलीफ तब ज्यादा होती है जब पेट में गैस अटकी रहती है और बाहर निकलने का नाम नहीं लेती. इससे पेट में दर्द होता है, पेट फूला हुआ नजर आता है और अंदर-अंदर गैस (Gas) बनती महसूस होती है जिसकी आवाज बाहर तक लोगों को भी सुनाई देती है. ऐसे में अगर आप भी पेट में अटकी गैस से परेशान हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट के बताए ये लेमन शॉट्स पीकर देख सकते हैं. इस आसान से उपाय से पेट में अटकी गैस निकल सकती है.

पेट में अटकी गैस कैसे निकालें

पेट में अटकी गैस बाहर निकालने के लिए आप घर पर ही इन लेमन शॉट्स को बना सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ये लेमन शॉट्स गैस में रामबाण इलाज की तरह काम करते हैं. आपको करना बस इतना है कि आधा चम्मच नींबू का रस लेना है और उसमें एक चुटकी हींग और चुटकीभर नमक के साथ ही चुटकीभर काली मिर्च मिलानी है. बस बनकर तैयार है आपके लेमन शॉट्स.

यह भी पढ़ें – दिवाली पर पटाखों से जलने पर टूथपेस्ट लगाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया कैसे ठीक होगी चोट

विज्ञापन

कब पिएं ये लेमन शॉट्स

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इन लेमन शॉट्स (Lemon Shots) का सबसे अच्छा असर खाना खाने के 20 मिनट पहले होता है. इसीलिए कुछ भी खाने से 20 मिनट पहले इन लेमन शॉट्स को पी सकते हैं. अगर पेट में गैस अटकी है और उसे बाहर निकालना हैं तो इस लेमन शॉट को बनाकर पिएं और पीने के बाद 20 मिनट तक कुछ ना खाएं.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आएंगे काम

एलोवेरा जूस – पेट में अटकी गैस को निकालने के लिए एलोवारा जूस पिया जा सकता है. यह जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और पेट की दिक्कतों को दूर रखता है.

विज्ञापन

तुलसी – आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर तुलसी पेट को सेहतमंद रखने में मददगार होती है. एक कप पानी में कुछ तुलसी के पत्ते पकाकर इस पानी को छानकर पिया जा सकता है.

बेकिंग सोडा – एक गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) डालकर पिया जा सकता है. इससे ब्लोटिंग और गैस की दिक्कत दूर होती है.

विज्ञापन

दही – पेट को फायदेमंद बैक्टीरिया देता है दही. ऐसे में दही के सेवन से ब्लोटिंग (Bloating), गैस और अपच जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं.

सौंफ का पानी – अगर पेट में गैस हो रही हो और पेट फूला हुआ रहे तो सौंफ का पानी पिया जा सकता है. एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में उबालकर पिया जा सकता है. चाहे तो सौंफ कच्ची भी चबाई जा सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – आंख हर समय रहती है लाल तो यह हो सकती है वजह, आई सर्जन ने कहा कभी ना इग्नोर करें ये लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola