How To Remove Car Bad Smell Naturally: कई बार ऐसा होता है कि हम परिवार या दोस्तों के साथ खुशी-खुशी सफर पर निकलते हैं, लेकिन जैसे ही कार का दरवाजा खुलता है, अंदर से आने वाली तेज और अजीब बदबू पूरा मूड खराब कर देती है. कुछ लोगों को तो इस गंध की वजह से उल्टी जैसा महसूस होने लगता है, सिर भारी हो जाता है और लंबा सफर बोझ जैसा लगने लगता है. कार के अंदर बंद हवा, नमी, गिरे हुए खाने के कण, पसीने की गंध या एसी फिल्टर की गंदगी, CNG गैस की बदबू इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती हैं. अगर आप भी इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो एक फल आपकी बहुत मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कौन सा है वह फल?
यह भी पढ़ें: कलौंजी खाने पर मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, सुनेंगे तो डाइट में आज ही कर लेंगे शामिल
महंगे स्प्रे नहीं, यह एक फल करेगा काम
अगर आप कार की बदबू दूर करने के लिए महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल स्प्रे खरीदने से बचना चाहते हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है. इस घरेलू उपाय का नाम सेब (Apple For Car Smell) है! सेब एक ऐसा फल है, जिसमें प्राकृतिक रूप से गंध सोखने की क्षमता होती है. इसकी नमी और ताजगी कार के अंदर की खराब गंध को कम करने में सहायक मानी जाती है. इसके इस्तेमाल से कार के अंदर का वातावरण हल्का और ताजा महसूस होता है, जिससे उल्टी आदि जैसे कई समस्या नहीं होती है.
ऐसे करें इस्तेमाल और रखें कार को हमेशा फ्रेश
- सबसे पहले एक ताजा और साफ सेब लें. ध्यान रखें कि सेब सड़ा या बहुत ज्यादा नरम न हो, वरना उल्टा असर हो सकता है.
- अब सेब को दो बराबर हिस्सों में काट लें, ताकि उसकी अंदरूनी सतह खुल जाए और वह गंध को बेहतर तरीके से सोख सके.
- एक टुकड़ा कार की आगे वाली सीट या डैशबोर्ड के पास ऐसी जगह पर रखें, जहां वह गिर न सके.
- वहीं, दूसरा टुकड़ा पीछे की सीट के नीचे या कार के फर्श के पास रखें, ताकि पूरी कार में मौजूद बदबू कम हो सके.
- इसके बाद कार के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें, ताकि सेब अंदर की गंध को धीरे-धीरे सोख सके.
- वक्त पूरा होने के बाद सेब के टुकड़ों को निकालकर फेंक दें और कार को कुछ मिनट के लिए हवा लगवा दें.
- बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक बार कार की सफाई करें, एसी फिल्टर चेक कराएं और गीले मैट या सीट कवर को अच्छी तरह सुखाएं.
यह भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा योग कौन सा है? बाबा रामदेव ने बताया किस Yoga से कम होगा मोटापा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines