Barish Mein Kaam Karna: बरसात और उमस के मौसम में आटे में कीड़े लगना एक आम समस्या है. नमी और गलत तरीके से स्टोर करने के वजह आटे में छोटे-छोटे कीड़े या घुन पनपने लगते हैं. कई लोग ऐसे में पूरा आटा फेंक देते हैं, जबकि अगर कीड़ों की संख्या बहुत ज्यादा न हो और आटे में बदबू, फफूंदी या रंग में बदलाव न आया हो तो कुछ आसान तरीकों से कीड़ों को अलग किया जा सकता है. साथ ही, सही तरह से स्टोरेज अपनाकर इस समस्या से बचा भी जा सकता है. इसलिए बरसात में आटे में कीड़े होने से बचाएं और इस लेख में बताए गए टिप्स को अपनाएं.
इसे भी पढ़ें- बाथरूम का बरसों पुराना एग्जॉस्ट फैन पड़ गया काला, इस तरीके से बनाएं नए जैसा क्लीन
अगर आटे में कीड़े लग जाएं तो क्या करें?
धूप में रखें- आटे को एक साफ और सूखी ट्रे में फैलाकर 2 घंटे हल्की धूप में रखें. इससे कीड़े बाहर निकलने लगते हैं और नमी भी कम हो जाती है.
छलनी से छान लें- आटे को बारीक छलनी से छानें. इससे कीड़े और उनके अंडे काफी हद तक अलग हो जाते हैं.
फ्रीजर का इस्तेमाल करें- अगर आटे में शुरुआत में ही कीड़े दिखाई दें तो एयरटाइट डिब्बे में बंद करके 24 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. कम तापमान कीड़ों और उनके अंडों को खत्म करने में मदद कर सकता है.
आटे में कीड़े लगने से कैसे बचाएं?
- आटे को हमेशा अच्छी तरह बंद होने वाले एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें ताकि नमी और कीड़े अंदर न जा सकें.
- डिब्बे में 2 सूखे तेजपत्ते रखने से कई लोग कीड़ों को दूर रखने में मदद मानते हैं. इसकी तेज खुशबू कीटों को? कम कर सकती है.
- सूखी नीम की पत्तियां भी अनाज और आटे को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं.
- अगर घर में आटे की खपत कम है तो जरूरत के हिसाब से ही खरीदें. साथ ही, लंबे समय तक रखा आटा जल्दी खराब हो सकता है.
कब आटा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए?
- आटे से तेज बदबू आने लगे.
- उसमें फफूंदी दिखाई दे.
- रंग बदल गया हो.
- बहुत अधिक कीड़े या उनके जाले नजर आएं.
- आटा चिपचिपा या नम महसूस हो.
इस तरह आप आटे को लंबे वक्त तक स्टोर कर सकते हैं और अगर आटे में कीड़े ज्यादा हो रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाएं.
इसे भी पढ़ें- मानसून में डल पड़ गई है त्वचा? घर पर बनाएं ये फेस पैक्स, लौट आएगी नैचुरल चमक
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
3 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
6 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines