Tomato Face Mask For Dry Skin: सर्दियों में ज्यादातर लोगों की स्किन रूखी, बेजान और खिंची-खिंची हो जाती है. कई बार मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी फर्क महसूस नहीं होता. ऐसे में अगर आप चाहें तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हाइड्रेट, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. रोजाना इसका फेस मास्क लगाकर आप ड्राईनेस को कम कर सकते हैं.
क्या रूखी त्वचा के लिए टमाटर का मास्क अच्छा है?
- टमाटर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है.
- टमाटर हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करता है, जिससे रूखापन कम हो जाता है.
- इसे लगातार इस्तेमाल करने से धूप का असर कम कर टैन को दूर करता है.
- इसका मास्क लगाने से स्किन मुलायम होती है.
इसे भी पढ़ें- Hair Loss Home Remedy: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये घरेलू हेयर ऑयल, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद
टमाटर फेस मास्क कैसे बनाएं?
सामग्री
- 1 चम्मच- बेसन
- 1 चम्मच- टमाटर का रस
- थोड़ा- गुलाब जल
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले बेसन को एक कटोरी में निकालें.
- टमाटर को काटकर पानी एक चम्मच में निकाल लें.
- अब इसमें गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- हफ्ते में 3-4 बार फेस पर लगाएं.
- इसके बाद हल्का-सा मॉइश्चराइजर लगा लें.
इसके अलावा, आप टमाटर को दही के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं. दही के साथ इसके फायदे दोगुना बढ़ जाते हैं और चेहरे का निखार भी अलग ही नजर आता है.
- सबसे पहले एक बाउल में आधा टमाटर काटें.
- फिर चम्मच की मदद से पीसें और 1 चम्म्च दही डालकर मिलाएं.
- आप एलोवेरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं.
- हल्के गर्म पानी से चेहरा धोकर साफ करें.
इसे भी पढ़ें- Skin Care: त्वचा पर आ जाएगा गजब का निखार, बस एक बार लगा लें ये होममेड फेस मास्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
2 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
18 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
22 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines