Til ke Laddu: सर्दियां अपने साथ स्वादिष्ट खाने का पिटारा लाती हैं। सर्दी में गुड, मूंगफली, गजक आदि खाने का मजा ही कुछ ओर है। इसी के साथ सर्दियों में हमारी दादी-नानी घर में गोंद, बेसन, ड्राई फ्रूट्स आदि के लड्डू बनाती हैं। इसी कड़ी में तिल के लड्डू (तिलकुट, tilkut) को लड्डूओं का राजा कहा जाता है। क्योंकि खाने में यह जितने टेस्टी और क्रिस्पी हैं बनाने में उतने ही आसान। आइए अब आपको बताते हैं कि इन्हें बनाना कैसे है और इन्हें बनाने में क्या-क्या सामग्री लगेगी।
यह सामग्री चाहिए
- 100 ग्राम तिल
- 100 ग्राम गुड़
- 2 चम्मच देशी घी
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
नोट: (सामग्री लोगों की संख्या अनुसार बढ़ा सकते हैं)
और पढ़िए – सर्दी में मीठा खाने का मन है, बनाएं बेसन का हलवा, यह हैं 5 फायदे
15 मिनट में तैयार
Til Ke Laddu Banane Ki Recipe: पहले भारी तले की कड़ाही पर तिल को बेहद हल्की आंच पर भून लें। ध्यान रहे तिल को अधिक नहीं भूनना। दो से पांच मिनट बाद जब तिल चटकना बंद कर दें तो उसे थाली में पलटकर रख लें। ठंडा होने पर उसे इमामदस्ते में कूट लें या मिक्सी में दरदरा पीस लें। गुड़ को भी तिल की तरह बारीक कूट लें। ध्यान रहे तिल और गुड़ को एक साथ नहीं पीसना/कूटना है। इसके बाद तिल, घी और गुड़ को एक खुले बर्तन में मिला लें। फिर हथेलियों में थोड़ा-थोड़ा देशी घी लगाकर मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लें। बस हो गए आपके हाई कैल्शियम युक्त लड्डू तैयार। बता दें इसमें आप पंसद अनुसार ड्राई फ्रूटस भी बारीक टुकड़े करके डाल सकते हैं।
पौष्टिकता दमदार
Til Ke Laddu Khane Ke Fayde: इन लड्डूओं में सबसे अधिक कैल्शियम 254mg यानी कुल करीब 25% होती है। इसके अलावा कैलोरी 240 होती है। इन लड्डूओं में सोडियम 3mg, पोटेशियम 151mg, कार्बोहाइड्रेट 23g, फाइबर 3g, शुगर 16g, प्रोटीन 5g और आयरन 4mg होता है। यह लड्डू खाने में बेहद कुरकुरे होते हैं। इन्हें सुबह नाश्ते, दोपहर लंच के साथ या फिर डिनर में भी ले सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
15 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
19 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines