Soya Keema Masala Recipe: सोयाबीन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन इसका स्वाद बहुत कम लोगों को पसंद आता है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यकीनन यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम सोया कीमा मसाला की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए एक परफेक्ट, हाई-प्रोटीन और टेस्टी डिश मानी जाती है. यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि बनाने में भी बहुत ही आसान है. सही मसालों और तकनीक से बनाया गया सोया कीमा मसाला नॉनवेज कीमे की तरह स्वाद दे सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां आपकी किचन में ही मौजूद होती हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे घर पर सोया कीमा मसाला तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Propose Day 2026: रिश्ते में मिठास भरने के लिए क्या करें? Propose Day पर अपनाएं ये 5 रोमांटिक टिप्स
सोया कीमा मसाला रेसिपी
सामग्री
- सोया चंक्स- 1 कप
- प्याज- 2
- टमाटर- 2 प्यूरी
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- जीरा- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- हल्दी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- कसूरी मेथी- आधा चम्मच
- तेल- आधा कप
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- गार्निश के लिए
विधि
- सबसे पहले सोया चंक्स को नमक वाले पानी में 5 मिनट उबाल लें. फिर ठंडा होने पर अच्छी तरह से निचोड़ें और मिक्सी में दरदरा पीस लें.
- अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और तेजपत्ता डालें और खुशबू आते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें. फिर टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल ना छोड़ दे.
- फिर इसमें सारे सूखे मसाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से भूनें.
- तैयार सोया कीमा डालें और तेज आंच पर 3–4 मिनट भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
- अब गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
- एक कटोरी में निकालें और हरा धनिया डालकर गरमा गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Bhringraj for Hair: झड़ते बालों के लिए अमृत है भृंगराज पाउडर, यहां जानिए इस्तेमाल करने का सही और असरदार तरीका
संबंधित खबरें
सफेद शर्ट की बगल में पसीने से पड़ गए हैं पीले दाग? घर में ही बेकिंग सोडा और इन चीजों से वापस लाएं चमक
31 mins agoक्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
2 hrs agoFacial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
6 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
20 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
22 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
23 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
1 day agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
1 day agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines