वेजिटेरियन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है सोया कीमा मसाला, शेफ रणवीर बरार से जानिए कैसे किया जाता है तैयार

Soya Keema Masala Recipe: अगर आपका कीमा खाने का मन है तो आप सोयाबीन का इस्तेमाल करके एकदम परफेक्ट डिश तैयार कर सकते हैं. बस आपको शेफ रणवीर बरार की रेसिपी को फॉलो करना होगा, जिसे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है.  

Soya Keema Masala Recipe

सोया कीमा मसाला रेसिपी. Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Soya Keema Masala Recipe: सोयाबीन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन इसका स्वाद बहुत कम लोगों को पसंद आता है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यकीनन यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम सोया कीमा मसाला की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए एक परफेक्ट, हाई-प्रोटीन और टेस्टी डिश मानी जाती है. यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि बनाने में भी बहुत ही आसान है. सही मसालों और तकनीक से बनाया गया सोया कीमा मसाला नॉनवेज कीमे की तरह स्वाद दे सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां आपकी किचन में ही मौजूद होती हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे घर पर सोया कीमा मसाला तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Propose Day 2026: रिश्ते में मिठास भरने के लिए क्या करें? Propose Day पर अपनाएं ये 5 रोमांटिक टिप्स

विज्ञापन

सोया कीमा मसाला रेसिपी

सामग्री

  • सोया चंक्स- 1 कप
  • प्याज- 2
  • टमाटर- 2 प्यूरी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • जीरा- 1 चम्मच
  • तेज पत्ता- 1
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • कसूरी मेथी- आधा चम्मच
  • तेल-  आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- गार्निश के लिए

विधि

  • सबसे पहले सोया चंक्स को नमक वाले पानी में 5 मिनट उबाल लें. फिर ठंडा होने पर अच्छी तरह से निचोड़ें और मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  • अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और तेजपत्ता डालें और खुशबू आते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें. फिर टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल ना छोड़ दे.
  • फिर इसमें सारे सूखे मसाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से भूनें.
  • तैयार सोया कीमा डालें और तेज आंच पर 3–4 मिनट भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
  • अब गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
  • एक कटोरी में निकालें और हरा धनिया डालकर गरमा गरम सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- Bhringraj for Hair: झड़ते बालों के लिए अमृत है भृंगराज पाउडर, यहां जानिए इस्तेमाल करने का सही और असरदार तरीका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ