Sweet Potato Chaat Recipe: सर्दियों में शकरकंदी आना शुरू हो जाती है. यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने का काम करती है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में शकरकंदी की चाट खाना पसंद करते हैं. चाट को उबालकर तैयार किया जाता है, जिसमें नींबू से लेकर कई तरह के मसाले डाले जाते हैं. पहले जमाने में तो इसकी चाट चूल्हे पर बनाई जाती थी. साथ में भुनी मूंगफली और अनार दाने डालकर सर्व किया जाता था. हालांकि, अब चूल्हे का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम इसका लुत्फ नहीं उठा सकते. हम आपके साथ उसे तवे पर बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं जिसे बनाते वक्त फॉलो किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
तवे पर शकरकंदी की चाट बनाने का तरीका क्या है?
अगर आपके पास चूल्हा नहीं है और शकरकंदी की चाट बनाने का देसी तरीका ढूंढ रहे हैं तो आपको तवे का ही इस्तेमाल करना होगा, लेकिन यहां बताई गई रेसिपी फॉलो करनी होगी.
सामग्री
- शकरकंदी- 4
- प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
- टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 3
- हरा धनिया- स्वादानुसार
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- चुटकी भर
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच चाट मसाला- स्वादानुसार
- सरसों का तेल- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले शकरकंदी को अच्छी तरह से धो लें. फिर तवे की हल्की आंच पर करें और गर्म होने के लिए रख दें.
- बिना छीले शकरकंदी को गैस पर रखें और चारों तरफ से अच्छी तरह से सेकें. बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि अंदर से भी पक जाए.
- जब छिलका हल्का जल जाए और शकरकंदी नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अब शकरकंदी को थोड़ा ठंडा करके छिलका उतारें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक पैन या तवे पर हल्का सा सरसों का तेल डालें, उसमें शकरकंदी के टुकड़े डालकर 2–3 मिनट हल्का सा सेंक लें. ऐसा करने से चूल्हे जैसी खुशबू आएगी. अब गैस बंद करें और उसमें प्याज, नमक, टमाटर, हरी मिर्च, मसाले और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- अगर आप चाहें तो आलू की भुजिया डालकर भी सर्व कर सकते हैं. साथ ही, इमली का रस या चटनी भी इस्तेमाल की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- मेरठ की मशहूर नानखटाई बिस्कुट की सीक्रेट रेसिपी, घर पर तैयार करने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
9 mins agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
38 mins agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
57 mins agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
2 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
3 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
3 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
4 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
7 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
7 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines