आपने कढ़ी कभी न कभी तो जरूर खाई होगी, जिसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि बार-बार खाने का मन करता है. दही और बेसन से बनी इस स्वादिष्ट डिश में पकोड़े भी मौजूद होते हैं, जिसे गरमा गर्म खाने में अलग ही मजा आता है. आपने आमतौर पर बेसन से तैयार कढ़ी ही खाई होगी, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में सत्तु कैसे कढ़ी बना सकते हैं इसके बारे में बताएंगे. सत्तू से बनी कढ़ी का स्वाद बेसन वाली से काफी अलग होता है, जो हर किसी को पसंद आता है और लोग इसे खाकर खूब तारीफ करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस स्वादिष्ट डिश को बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसे बनाने का आसान स्टेप्स बताएं.
यह भी पढ़ें: क्या कभी आपने राजस्थान की मशहूर ‘राम पुलाव’ का लुत्फ उठाया है? जानिए घर पर घर पर कैसे
किन चीजों से तैयार होगी ये स्वादिष्ट डिश?
कढ़ी के लिए
- डेढ़ कप दही
- 2 से 3 बड़े चम्मच सत्तू
- 4 कप पानी (अगर ज्यादा लगे, तो कम कर लें)
- आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- पौने 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटी चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
तड़के लगाने के लिए
- 2 बड़े चम्मच घी या तेल
- आधा छोटी चम्मच राई
- 1 छोटी चम्मच जीरा
- आधा छोटी चम्मच हींग
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 6 से 8 करी पत्ते
- 1 मीडियम प्याज, पतला कटा हुआ
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट सत्तू से तैयार कढ़ी?
- सत्तू की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बाउल में दही, हल्दी, सत्तू, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालना होगा.
- सभी चीजों को बाउल में डालने के बाद अच्छे से फेंट लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल में किसी गांठ न आए.
- अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे 4 कप पानी डालते हुए चलाते रहे. इस बात का ध्यान रखें कि सत्तू और दही अच्छे से घुल जाए और मिश्रण पतला हो.
- अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और उसमें राई डालकर चटकने दें. इसके बाद जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें.
- भूनते वक्त उसमें करी पत्ता और बारीक कटा प्याज डालें और प्याज को भूनें.
- अब तैयार बाउल में तैयार सत्तू-दही के घोल को कड़ाही में धीरे-धीरे डालें और उसे लगातार चलाते रहें.
- अब कड़ाही को मध्यम आंच पर लगभग 10 से 12 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहे. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि जब कढ़ी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो गैस का बंद कर दें.
- इस तरह आपका सत्तू कढ़ी तैयार हो जाएगी, जिसे आप धनिया और हरी मिर्च से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गणेश उत्सव के नौवें दिन लगाएं शाही ब्रेड मालपुए का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 hr agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
5 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
18 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
22 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines