हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Homemade Red Chilli Powder: घर पर रखी ढेर सारी हरी मिर्च को ना होने दें खराब, इस ट्रिक से मिनटों में बनाएं रेड चिली पाउडर

Lal Mirch Powder Banane Ka Tarika: कई बार फ्रिज में ढेर सारी हरी मिर्च ऐसे ही रखी रह जाती हैं. उन्हें इतना इस्तेमाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ती और रखे-रखे ये खराब होने लगती हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो इससे लाल मिर्च पाउडर बनाकर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
हरी मिर्च से लाल मिर्च पाउडर बनाने का आसान तरीका- Image Credit- Freepik

How To Make Red Chili Powder: खाने में तीखापन ना हो तो मजा नहीं आता. इसलिए लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, कई लोग हरी मिर्च से ही खाना बनाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका स्वाद हर डिश में अच्छा नहीं लगता. ऐसे में लाल मिर्च पाउडर की जरूरत पड़ती ही है. लेकिन इसमें की गई मिलावट हमारी हेल्थ को कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचाने का काम रह रही है. इसलिए, अगर आप चाहें तो इसे घर पर रखी हरी मिर्च से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद ना सिर्फ अच्छा होगा, बल्कि हेल्थ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे लाल मिर्च पाउडर को घर पर ही तैयार कर सकते हैं.  

घर पर लाल मिर्च पाउडर तैयार करने का तरीका | How To Make Red Chili Powder Step By Step 

इसे भी पढ़ें- घर पर ही काले हो जाएंगे बाल, लोहे के तवे का यह नुस्खा करेगा सफेद बालों को गहरा काला

हरी का डंठल निकालें- हरी मिर्च से लाल मिर्च पाउडर बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए हरी मिर्च को धोकर डंठल हटा दें और बीज को भी निकाल दें.
धूप में सुखाने के लिए रखें- धोने के बाद पानी सुखाने के लिए हरी मिर्च को धूप में रख दें. इससे पाउडर के अंदर नमी नहीं आएगी.
ये जुगाड़ भी आएगा काम- अगर धूप नहीं निकल रही है तो आप ओवन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका वक्त बचेगा और बेहतर तरीके से पाउडर बनेगा.
पीसना शुरू करें- अच्छी तरह से सुखाने के बाद हरी मिर्च को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. इसमें आप लाल रंग भी डाल सकते हैं.
फैलाकर रखें- पीसने के बाद एक प्लेट में पाउडर को फैला कर रख दें. इससे आपको बहुत ही फायदा होगा और नमी अच्छी तरह से सूख भी जाएगी.

विज्ञापन

लाल मिर्च पाउडर में रंग लाने के लिए क्या करें?

हरी मिर्च का रंग लाल करने के लिए आपको इसे पकाना होगा. पकाने के लिए आप कुछ दिन बाहर निकालकर रख दें. ये खुद ही लाल हो जाएंगी, वरना आप पके सेब के साथ एक पेपर में बंद करके रख सकते हैं.  

ऐसे करें लाल मिर्च पाउडर को स्टोर

लाल मिर्च पाउडर को स्टोर करने के लिए आप शीशे के जार का इस्तेमाल करें. इसमे गीला चम्मच बिल्कुल भी ना डालें, क्योंकि ऐसा करने से ये जल्दी खराब होगा.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Egg White for Hair: अंडे का सफेद हिस्सा बालों के लिए है अमृत, टूटना-झड़ना होगा कम, यूं करें इस्तेमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola