Mango Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. इससे बना पना, अचार और चटनी खाने का जायका कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर आप रोजमर्रा के खाने में कुछ नया और चटपटा शामिल करना चाहते हैं तो खट्टी-मीठी कच्चे आम की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह चटनी रोटी, पराठे, पूरी, दाल-चावल, समोसे, पकौड़े और स्नैक्स के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. आप इसे बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं, बस कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी. यह सामग्रियां कौन सी है और इसे कैसे बनाया जा सकता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- सावन में जन्मी बेटी के लिए यूनिक नेम आइडिया, मां गौरी से प्रेरित इन नामों को सुनते ही हर कोई होगा इंप्रेस
कच्चे आम की चटनी कैसे बनाएं?
सामग्री
- कच्चे आम- 2
- हरी मिर्च- 3
- पुदीने की पत्तियां- 12
- हरा धनिया- आधा कप
- भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
- काला नमक- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गुड़ या चीनी- 2 चम्मच
- पानी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इससे चटनी आसानी से पीस जाएगी.
- अब मिक्सर जार में कटे हुए आम, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, नमक और गुड़ या चीनी डालें.
- जरूरत के अनुसार थोड़ा-सा पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह पीस लें. अगर आपको गाढ़ी चटनी पसंद है तो पानी कम डालें.
- चटनी तैयार होने के बाद इसे चखकर मसाले परफेक्ट कर लें. अगर ज्यादा खट्टी लगे तो थोड़ा और गुड़ या चीनी मिला सकते हैं. अगर तीखापन कम लगे तो हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर मिला लें.
चटनी को बनाने के टिप्स
अब फ्रेश और सख्त कच्चे आम का ही इस्तेमाल करें. वहीं, पुदीना और हरा धनिया ताजा हो, इससे चटनी का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- ये संकेत बताते हैं कि आप मेंटली मजबूत हैं, इंसान के व्यवहार में नजर आते हैं कुछ खास बदलाव
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
44 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines