Mango Peel: फलों का राजा कहा जाने वाला आम को अगर एक बार खाने बैठ जाएं तो एक इंसान आराम से 3 आम खा जाएगा. कुछ लोग तो इससे भी ज्यादा आम खा सकते हैं, जिसके बाद छिलके फेंक दिए जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस बार ऐसा ना करें, क्योंकि इसके छिलके का इस्तेमाल पौधों की ग्रोथ को अच्छा रखने के लिए किया जा सकता है. आप आम के छिलके से खाद या फिर पौधे के लिए फर्टिलाइजर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, बस आपको सही तरीका मालूम होना चाहिए. कई बार गलत तरीका पौधों को फायदे देने के बजाय नुकसान पहुंचाता है.
इसे भी पढ़ें- दुनिया के वो देश जहां फैला है सड़कों का सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें किस नंबर पर है भारत?
क्या आम के छिलके पौधों के लिए फायदेमंद है?
आम के छिलके पौधे के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जिससे मिट्टी की हेल्थ में सुधार होता है. फिर मिट्टी को रासायनिक खाद की जरूरत नहीं पड़ती है. इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और पौधों को हरा भरा रख सकती हैं.
आम के छिलकों से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?
- आम के छिलके से फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले छिलके धोने होंगे, ताकि इसमें से गंदगी को आसानी से साफ किया जा सके.
- अब एक बाल्टी में पानी भरें और छिलकों को भिगोकर रख दें. इस दौरान बाल्टी को ढक दें.
- बाल्टी को किसी गर्म जगह पर 2 से 3 दिन के लिए रख दें. इसके बाद पानी को चलाएं और फिर 2 दिन के लिए रख दें.
- अब इस मिश्रण को छान लें और पानी को अलग निकालकर रख दें. बस आपका फर्टिलाइजर बनकर तैयार है, जिसमें पानी मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे इस्तेमाल करें फर्टिलाइजर?
इसे सीधा मिट्टी में डाला जा सकता है, जिसे मौसमी फूलों वाले पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है. पहले एक पौधे में चेक करके देखें. फिर 20 दिनों तक पौधे की ग्रोथ देखें. अगर फायदा हो रहा है तो बाकी पौधे में भी इसका इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- किराये के मकान में कुछ भी बदलाव करने से पहले जान लें ये कानून, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
46 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines