Mozzarella Cheese Ghar Par Kaise Banaye: पिज्जा, पास्ता या सैंडविच का स्वाद बढ़ाने वाला मोजरेला चीज अब बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है. आप इसे घर पर भी बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं. खास बात यह है कि इस रेसिपी में ना क्रीम चाहिए और ना ही मक्खन. सिर्फ कुछ चीजों की मदद से आप घर पर सॉफ्ट और स्ट्रेची मोजरेला चीज तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Mother’s Day पर बनाएं मां के साथ AI Photo, Gemini में हिंदी प्रॉम्प्ट लिखते ही तैयार होगी खूबसूरत तस्वीर
मोजरेला चीज की आसान रेसिपी
सामग्री
- 2 लीटर- फुल क्रीम दूध
- 3 बड़े चम्मच- सफेद सिरका या नींबू का रस
- 3 बड़े चम्मच- गर्म पानी
- स्वादानुसार- नमक
- बर्फ वाला ठंडा पानी
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
- ध्यान रखें कि दूध उबले नहीं, सिर्फ हल्का गर्म होना चाहिए. अब दूध में धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालें और लगातार चलाते रहें.
- कुछ ही मिनटों में दूध फटने लगेगा और पानी अलग दिखने लगेगा. जब दूध पूरी तरह फट जाए, तब इसे सूती कपड़े या छलनी की मदद से छान लें.
- ऊपर से ठंडा पानी डालें ताकि सिरके की महक निकल जाए. अब तैयार पनीर जैसे हिस्से में थोड़ा नमक मिलाएं और हाथों से हल्का दबाकर पानी निकाल लें.
- एक बर्तन में गर्म पानी लें और चीज को इसमें 2 मिनट डालें. फिर हाथों से खींचते हुए स्ट्रेच करें, यही प्रक्रिया 4 बार दोहराएं.
- इससे चीज सॉफ्ट और स्ट्रेची बन जाएगी. अब चीज को गोल आकार देकर बर्फ वाले पानी में 10 मिनट के लिए डाल दें. बस आपकी मोजरेला चीज बनकर तैयार है.
इसे भी पढ़ें- क्या बच्चे को गोद में बैठाकर उसकी सीट ले सकते हैं? रेलवे के नियम कर देंगे कन्फ्यूजन दूर
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines