Nihari Masala Kaise Banaye: पुरानी दिल्ली की निहारी की बात ही अलग है. लोग दूर-दूर से इसका स्वाद चखने आते हैं और निहारी अगर मटन की हो तो मजा दोगुना बढ़ जाता है. हालांकि, निहारी में मटन से ज्यादा स्वाद मसालों का होता है, जिसे सही तरह से इस्तेमाल किया जाना चाहिए. कई बार रेसिपी पता होने के बाद भी लोग अच्छी निहारी नहीं बना पाते, क्योंकि मसालों में कमी होती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप निहारी बनाने से पहले मसाले को तैयार करने का तरीका जानें. खास बात यह है कि इसे अपनी पसंद के हिसाब से तीखा या हल्का भी बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- मानसून में डल पड़ गई है त्वचा? घर पर बनाएं ये फेस पैक्स, लौट आएगी नैचुरल चमक
निहारी मसाला कैसे बनाएं?
सामग्री
- साबुत धनिया- 4 बड़े चम्मच
- जीरा- 2 बड़े चम्मच
- सौंफ- 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च- 2 छोटे चम्मच
- लौंग- 10
- हरी इलायची- 10
- बड़ी इलायची- 2
- दालचीनी- 2 इंच का टुकड़ा
- तेजपत्ता- 2
- जावित्री- 1 छोटा टुकड़ा
- जायफल- आधा इंच
- सूखी अदरक- 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, जावित्री और जायफल को धीमी आंच पर 5 मिनट तक सूखा भून लें.
- जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. अब सभी भुने हुए मसालों को मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
- इसमें सोंठ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च भी मिला दें. सभी मसालों को बारीक पीस लें.
- तैयार मसाले को छलनी से छान लें ताकि पाउडर एकदम मुलायम हो जाए. अब इसे एयरटाइट कांच के जार में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?
अगर निहारी के मसाले को एयरटाइट कंटेनर में आराम से 3 से 4 हफ्ते तक आराम से रख सकते हैं. हालांकि, आपको इसे नमी या फिर गर्म जगह रखने से बचाना होगा, ताकि उसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- सिर में खुजली होने पर क्या लगाना चाहिए? जानिए कैसे दूर होगी स्कैल्प की खुजलाहट
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines