Homemade Hair Dye: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपने सफेद बालों से काफी ज्यादा परेशान हैं. यह समस्या काफी ज्यादा आम हो चुकी है बच्चा हो या बूढ़ा, यह दिक्कत सबको है. ऐसा माना जाता है हेल्दी खान-पान न खाने की वजह से यह दिक्कतें सामने आती हैं. कुछ तो जेनिटिक सफेद बालों से लड़ रहे हैं और कुछ शरीर में मौजूद कुछ कमियों की वजह से. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और सफेद बालों को काला करने के लिए केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब बंद कर दीजिए. आइए जानते हैं कि आप किस तरह से आसानी से घरेलू नुस्खे की मदद से अपने बाल को काला, मजबूत और घना कर सकते हैं.
होममेड हेयर डाई | Homemade Hair Dye
बाल काले करने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
अगर आप घर पर ही आसानी से अपने बालों को काला करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी. जैसे कि-
- 2 चम्मच चाय पत्ती
- 1 कटोरी सरसों का तेल
- 2 चम्मच भृंगराज पाउडर
- 2 चम्मचआंवला पाउडर
- 2 चम्मच कलौंजी पाउडर
इस तरह घर पर बनाएं हेयर डाई
घर पर आसानी से हेयर डाई को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक लोहे की कढ़ाई लें इसके बाद आप इसमें चाय पत्ती डाल लें. फिर गैस को मध्यम आंच में रखकर अब इसमें सरसों का तेल डालें और अच्छे से मिक्स करें.
अब आप इसमें 1 कटोरी सरसों का तेल, 2 चम्मच भृंगराज पाउडर, 2 चम्मचआंवला पाउडर, 2 चम्मच कलौंजी पाउडर को डालें और अच्छे से मिलाएं. इसके साथ ही इन चीजों को कम से कम 10-15 मिनट के लिए पकने दें. जेसे ही ये पक जाएं आप इसको किसी कटोरे में छान लें. बस इस आसान तरह से आपका हेयर डाई रेडी हो जाएगा. अब आप आराम से इसको ठंडा होने दें. फिर इसको अपने बालों में अच्छे से लगाएं. इस डाई को आप कम से कम 2-4 घंटे के लिए लगा रहने दें. फिर बालों को धो लें. बस इस आसान तरह से आपके बाल काले हो जाएंगे और केमिकल फ्री भी रहेंगे.
नेचुरल हेयर डाई के फायदे
यह घरेलू हेयर डाई पूरी तरह केमिकल फ्री होने के कारण बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता. इसमें मौजूद भृंगराज, आंवला और कलौंजी बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल जल्दी टूटते नहीं हैं और घने बनते हैं. चाय पत्ती और सरसों के तेल से बालों में प्राकृतिक काला रंग आता है और साथ ही स्कैल्प में रूखापन या ड्राईनेस नहीं होती. नियमित इस्तेमाल से सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं, बालों की चमक बढ़ती है और उनके गिरने की समस्या भी कम होती है. यह नुस्खा बालों को मजबूत, काला, घना और स्वस्थ बनाए रखने का एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है.
ये भी पढे़ं- Homemade Weight Loss Drink: चाहते हैं आसानी से वेट लॉस करना? शुरू कर दें इस एक ड्रिंक का सेवन
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines