सावन के महीने में मीठा खाने का मन हो तो मावा जलेबी एक बेहतरीन ऑप्शन है. बाहर से मिठाई खरीदने के बजाय आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. खास बात यह है कि मिनी मावा जलेबी बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती. बस आपको सही रेसिपी पता होना चाहिए और कुछ सामग्रियों की मदद से स्वादिष्ट जलेबी तैयार की जा सकती है. गरमा-गरम जलेबी को चाशनी में डुबोकर सर्व करें, इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा. इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कहीं आपके बगीचे में सांप का आशियाना तो नहीं? इन संकेतों से तुरंत करें बिल की पहचान
मिनी मावा जलेबी रेसिपी
सामग्री
- मावा- 1 कप
- मैदा- 2 से 3 बड़े चम्मच
- दूध- जरूरत के अनुसार
- बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
- घी या तेल- तलने के लिए
- चाशनी के लिए
- चीनी- 1 कप
- पानी- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- केसर- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले मावे को अच्छी तरह मसल लें. इसमें मैदा और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर मुलायम और गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत सख्त.
- एक पैन में चीनी और पानी डालकर हल्की पर पकाएं. चीनी घुलने के बाद इसे कुछ मिनट तक पकाएं, जब तक हल्की चिपचिपी चाशनी न बन जाए. इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल सकते हैं.
- तैयार बैटर को जलेबी बनाने वाली बोतल या पाइपिंग बैग में भरें. एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और हल्की आंच पर छोटी-छोटी जलेबियां बनाएं. इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें.
- तली हुई गरमा-गरम जलेबियां तुरंत तैयार चाशनी में डालें. करीब 5 मिनट तक चाशनी में रहने दें, फिर निकालकर प्लेट में रखें.
- तेल या घी बहुत ज्यादा तेज गर्म न हो, वरना जलेबी बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएगी और अंदर से अच्छी तरह नहीं पक जाएगी.
इसे भी पढ़ें- हर बात पर होती है सास से अनबन? बड़े-बुजुर्गों की ये 5 सीख बदल सकती हैं रिश्ता
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
10 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
12 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
18 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
19 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
20 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines